Black Grapes Benefits In Hindi: अंगूर को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। यह खट्टा-मीठा फल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। बहुत से लोग हरे अंगूर खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के काले अंगूर पसंदीदा होते हैं। हालांकि, सेहत के लिए लिहाज से दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन काले अंगूर पोषण की दृष्टि से हरे अंगूर से थोड़ा अलग होते हैं, इन्हें खाने के अपने अलग फायदे हैं। पोषण की बात करें, तो काले अंगूर में भरपूर मात्रा में पानी होता है, भले ही ये मीठे होते हैं और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी बहुत कम होती हैं। साथ ही, इनमें फैट नहीं होता है। ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, के, पोटैशियम, मैंगनीज और कॉपर आदि से भरपूर होते हैं। अगर आप काले अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे सेहत को ढेरों फायदे मिलेंगे। काले अंगूर खाने के फायदे जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
सेहत के लिए काले अंगूर खाने के फायदे- Benefits Of Eating Black Grapes In Hindi
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को करे कम
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर काले अंगूर फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करने और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। ये कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और कई गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य में करे सुधार
काले अंगूर में मौजूद रेस्वेराट्रोल नामक एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क को कोशिकाओं को डैमेज होने से बनाने और ब्रेन फंक्शन में सुधार करने में मदद करता है। इससे याददाश्त कमजोर होने जैसी स्थितियों से बचाव में मदद मिलती है।
दिल को रखे स्वस्थ
मस्तिष्क के साथ-साख हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखने में भी रेस्वेराट्रोल बहुत लाभकारी है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। यह नसों में प्लाक के निर्माण और ब्लॉकेज को रोकेने में भी प्रभावी है।
वजन कंट्रोल रखने में मदद करे
फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम होने की वजह से वजन घटाने वाले लोगों के लिए अंगूर एक बेहतरीन स्नैक्स का विकल्प हैं। इन्हें खाने से कैलोरी इनटेक को कंट्रोल करने और वजन को मेंटेन रखने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी काले अंगूर बहुत फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व बीपी कंट्रोल रखने और इसे बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में
