सेहत की बड़ी-बड़ी समस्याओं को करना है खत्म तो खाने में चीनी करें कम, डॉक्टर के नहीं लगाने होंगे चक्कर

आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में हम अपनी सेहत का खास ख्याल नहीं रख पाते, जिसके चलते हम अपने खान-पीन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। अक्सर लोग अपने खाने में चीनी का सेवन ज्यादा करते हैं। यदि आप चीनी का सेवन कम करते हैं, तो आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं।

लगातार बदलता खानपान और लाइफस्टाइल हमारी सेहत के लिए कई तरह की समस्याओं का कारण बन रहे हैं। खाने में हम कई माध्यम से चीनी का सेवन बढ़ाते जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (उत्तर प्रदेश) ने एक जागरूकता पोस्ट के जरिए लोगों को चीनी के सीमित सेवन की सलाह दी है। हमारी दैनिक जीवन में चीनी की मात्रा सीमित होनी बहुत जरूरी है। जिससे "डायबिटीज", मोटापा और हृदय रोग जैसे गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों से आप खुद को बचा जा सकते हैं। आइए, इस मुद्दे को गहराई से समझते हैं और जानते हैं कि चीनी का संतुलित सेवन क्यों जरूरी है। साथ ही, विभिन्न खाद्य पदार्थों में मौजूद चीनी की मात्रा के बारे में स्पष्ट जानकारी होना जरूरी है।

benefits of eating less sugar

अगर आप कोल्ड ड्रिंक पीने के शौकीन हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि एक 300 मिलीलीटर की सॉफ्ट ड्रिंक में 31.8 ग्राम चीनी और 132 कैलोरी होती है, जो हमारी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

End of Feed