Bhumi Amla ke fayde in hindi: अगर आपको फैटी लिवर, डायबिटीज, पाचन की दिक्कतें या बार-बार खांसी-जुकाम होता है, तो एक देसी जड़ी-बूटी आपकी मदद कर सकती है- भूमि आंवला। इसे भुई आंवला भी कहते हैं और आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों की एक दवा माना गया है। इसके पत्ते, जड़ और तना सभी औषधीय गुणों से भरपूर हैं। कई आयुर्वेदाचार्य इसे लिवर की सफाई से लेकर शुगर कंट्रोल और पेट की परेशानियों तक के लिए रामबाण मानते हैं।
लिवर को रखे एकदम क्लीन और हेल्दी
चरक संहिता में भूमि आंवला को कषहार कहा गया है यानी ऐसा पौधा जो लिवर को साफ करता है। यह फैटी लिवर, पीलिया, हेपेटाइटिस और लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियों में काफी असरदार है। ये लिवर की गंदगी बाहर निकालकर उसे फिर से एक्टिव बनाने में मदद करता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे नेचुरल तरीके से
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी भूमि आंवला बेहद फायदेमंद है। इसके रोज़ाना सेवन से ब्लड शुगर लेवल काबू में रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के अंदरूनी सूजन को भी कम करते हैं, जिससे शुगर और उससे जुड़ी परेशानियां घटती हैं।
पेट की हर गड़बड़ी में आराम
अगर आप गैस, एसिडिटी, अपच या कब्ज से परेशान रहते हैं तो भूमि आंवला आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये पाचन क्रिया को मजबूत करता है और पेट में होने वाली जलन या भारीपन को भी कम करता है।
बार-बार सर्दी-खांसी का समाधान
भूमि आंवला का काढ़ा या जूस सर्दी, खांसी और बुखार जैसी आम बीमारियों में असरदार होता है। इसके गुण शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, जिससे वायरस या संक्रमण जल्दी असर नहीं कर पाते।
त्वचा से लेकर गठिया तक में फायदेमंद
अगर त्वचा पर खुजली या फोड़े-फुंसी की शिकायत हो, तो भूमि आंवला को पीसकर लेप की तरह लगाना फायदेमंद होता है। गठिया के दर्द में भी इसका सेवन दर्द और सूजन को कम करता है।
सेवन का तरीका और सावधानियां
भूमि आंवला को सूखाकर पाउडर बना लें और पानी या शहद के साथ लें। इसका ताजा जूस भी पिया जा सकता है। पत्तियों को उबालकर काढ़ा भी बना सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी इलाज में हैं, गर्भवती हैं या स्तनपान करवा रही हैं, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें।
निष्कर्ष:
भूमि आंवला एक छोटा सा पौधा है, लेकिन इसके फायदे बड़े हैं। लिवर से लेकर डायबिटीज तक, ये जड़ी-बूटी कई बीमारियों को दूर करने में मदद करती है। रोज़मर्रा की जिंदगी में इसे अपनाकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
Source: IANS
