हेल्थ

सेहत के लिए वरदान है केले का पत्ता, बीमारियों का सफाया करने में है कारगर, जानें 4 फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 6, 2024, 07:39 AM IST

Banana Leaves Benefits: केले का पत्ता जितना शुभ माना जाता है उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। आज हम आपको केले के पत्ते के 4 फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Banana Leaves Benefits

Banana Leaves Benefits: हिंदू धर्म में केले के पत्ते को बेहद शुभ माना जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर शुभ कार्यों के लिए किया जाता है। दक्षिण भारत में केले के पत्ते का इस्तेमाल पूजा पाठ के अलावा भोजन परोसने के लिए भी किया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसका इस्तेमाल थाली की तरह क्यों किया जाता है। दरअसल केले का पत्ता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके पत्ते पर खाना खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। केले के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया का सफाया करने में सहायक है। इसके पत्ते पर खाना खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इसके साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि केले के पत्ते पर खाना खाने से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं।

केले के पत्ते के 4 फायदे - 4 Benefits of Banana Leaves

इम्यून सिस्टम के लिए

केले के पत्तों में पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है। इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो सर्दी-खांसी, जुकाम की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है। ऐसे में केले के पत्ते पर खाना खाने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।

पाचन के लिए

केले के पत्ते पर खाना खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इसमें मौजूद नेचुरल एंजाइंस खाना पचाने में मदद करते हैं। वहीं फाइबर होने की वजह से ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

स्किन के लिए

केले के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। घाव और चोट वाली जगह पर लगाने से वो जल्दी ठीक हो जाते हैं।

आंखों के लिए

केले के पत्तों में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article