इमली का इस्तेमाल अमुमन हर भारतीय घरों में किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर चटनी, सॉस और कई तरह की डिशेज बनाने के लिए इमली का इस्तेमाल होता है। इमली का सेवन तो हम सभी लोग करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है इमली सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इमली को सेहत का खजाना कहा जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। इमली इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने तक में बेहद कारगर है। सेहत के साथ सााथ ये स्किन को भी कई फायदे पहुंचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको इमली के सेवन के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए क्या है इमली के सेवन के फायदे।
इमली का सेवन करने से मिलने वाले फायदे
शरीर की गर्मी करे दूर
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर इमली शरीर के लिए नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। ये शरीर की गर्मी को दूर कर शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखता है। गर्मी में इमली का शरबत पीने से रैशेज, मुंहासे और फुंसी जैसी समस्या दूर होती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।
डिहाइड्रेशन
इमली का शरबत पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। ये शरीर को डिटॉक्स करके गंदगी को बाहर निकालता है। इमली के शरबत का सेवन करने से शरीर में वॉटर लेवल को मेंटेन रखता है।
काले धब्बे
गर्मी में स्किन पर काले धब्बे हो जाते हैं जिससे निजात दिलाने में इमली बेहद कारगर साबित होता है। इमली में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) होता है, जो स्किन को नेचुरली ग्लो बनाने में मददगार साबित होता है।
एजिंग की समस्या करे दूर
इमली स्किन के पीएच लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये एजिंग की समस्या को दूर करता है। रिंकल्स और फाइन लाइन्स की समस्या को दूर करने में इमली बेहद फायदेमंद साबित होता है।
