हेल्थ

चेहरे पर आईने की तरह साफ दिखते हैं इन बीमारियों के लक्षण, भूलकर न करें नजरअंदाज, साबित हो सकता है खतरनाक

Health And Disease Signs That Appear On Skin In Hindi:चेहरे पर दिखने वाले छोटे-छोटे लक्षण भी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज करना आपके स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकता है। समय रहते इन संकेतों को पहचानें और डॉक्टर से सलाह लें तो गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

Image

Health And Disease Signs That Appear On Skin

Health And Disease Signs That Appear On Skin In Hindi: क्या आपने कभी गौर किया है कि आपका चेहरा सिर्फ आपकी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत की कहानी भी बयां करता है? जी हां, चेहरे पर दिखने वाले कुछ बदलाव शरीर के अंदर चल रही परेशानियों की ओर इशारा करते हैं। लेकिन हम में से कई लोग इन छोटे-छोटे लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का रूप ले सकते हैं। चलिए जानते हैं कि किन संकेतों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और ये किस बीमारी की तरफ इशारा करते हैं।

पीली त्वचा और आंखें

अगर आपकी त्वचा या आंखों का सफेद हिस्सा पीला नजर आने लगे, तो इसे हल्के में न लें। यह जॉन्डिस यानी पीलिया का संकेत हो सकता है, जो लिवर से जुड़ी बड़ी समस्या का शुरुआती लक्षण होता है।

आंखों के नीचे सूजन

अगर सुबह उठते ही आंखों के नीचे सूजन नजर आती है और ये रोज हो रहा है, तो यह थायरॉयड या किडनी से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है। डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।

बार-बार फटते होंठ

होंठों का बार-बार फटना या मुंह के किनारे कट जाना, विटामिन बी2 और बी12 की कमी का इशारा हो सकता है। इससे इम्यूनिटी पर असर पड़ सकता है और कमजोरी महसूस होने लगती है।

चेहरे पर ज्यादा पसीना

अगर बिना गर्मी या मेहनत के चेहरे पर ज्यादा पसीना आता है, तो यह हॉर्मोन असंतुलन या हाइपरथायरॉयडिज्म का संकेत हो सकता है। इसे लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं।

मुंहासों का बार-बार निकलना

चेहरे पर बार-बार मुंहासे निकल रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि ये सिर्फ स्किन प्रॉब्लम हो। पेट या आंतों की सफाई न होने पर भी ये समस्या होती है।

आंखों के पास काले घेरे

अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स लगातार बने रहते हैं, तो ये नींद की कमी या शरीर में पानी की कमी का इशारा कर सकते हैं। इससे थकावट और तनाव भी बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article