Health Alert: जिम जाने वालों सावधान! प्रोटीन पाउडर और शेक में मिला जहरीला लेड, नई रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Lead Found In Protein Power And Shakes: अगर आप रोजाना वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई मशहूर प्रोटीन पाउडर और शेक में खतरनाक लेड पाया गया है। ये जहरीला तत्व सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए कौन-से ब्रांड्स पर उठे सवाल और एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं।

Lead Found In Protein Power And Shakes: अगर आप भी जिम जाने के बाद प्रोटीन शेक पीना अपनी हेल्दी रूटीन का हिस्सा मानते हैं, तो ये खबर आपके लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने फिटनेस लवर्स के बीच हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई मशहूर प्रोटीन पाउडर और शेक्स में जहरीले तत्व 'लेड' यानी सीसा की मात्रा पाई गई है। यह वही टॉक्सिक मेटल है जो शरीर के नर्वस सिस्टम, लिवर और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं क्या है पूरी रिपोर्ट और क्यों एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी।

Lead Found In Protein Power And Shakes

Lead Found In Protein Power And Shakes

अमेरिका में हुआ बड़ा खुलासा

अमेरिका में जारी एक नई स्टडी के मुताबिक कई नामी-गिरामी प्रोटीन सप्लीमेंट्स में भारी मात्रा में लेड (Lead) पाया गया है। ये वही प्रोटीन शेक्स हैं जिन्हें फिटनेस के लिए सेहतमंद बताया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सप्लीमेंट्स का सेवन अगर लंबे समय तक किया जाए, तो यह शरीर में टॉक्सिन जमा कर सकता है। ये स्थिति लिवर, किडनी और ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाने तक जा सकती है।

End of Feed