जिस हवा में आप ले रहे हैं सांस वो दे रही कैंसर का खतरा, ये रिसर्च जीवन को लेकर दे रही चेतावनी

एक नए शोध में चेतावनी दी गई है कि सूक्ष्म कण वायु प्रदूषकों (पीएम2.5) और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) के लगातार संपर्क में रहने से बुजुर्गों में गैर-फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा लाखों मेडिकेयर लाभार्थियों के अध्ययन और पर्यावरण महामारी विज्ञान (एपिडेमियोलॉजी) में प्रकाशित रिपोर्ट में पाया गया कि 10 साल की अवधि में पीएम2.5 और एनओ2 के संपर्क में आने से कोलोरेक्टल और प्रोस्टेट कैंसर विकसित होने का खतरा बढ़ गया है।

Air pollution causes cancer

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि वायु प्रदूषण का निम्न स्तर भी लोगों को स्तन और एंडोमेट्रियल कैंसर के अलावा, इन कैंसर के विकास के लिए विशेष रूप से संवेदनशील बना सकता है। पर्यावरण स्वास्थ्य विभाग के अनुसंधान साथी यागुआंग वेई ने कहा कि हमारे निष्कर्ष विशिष्ट कैंसर के विकास में एक महत्वपूर्ण जोखिम फैक्टर के रूप में वायु प्रदूषण की जैविक संभाव्यता को उजागर करते हैं, जो हमें मानव स्वास्थ्य पर वायु प्रदूषण के प्रभाव को समझने के एक कदम और करीब लाते हैं।

End of Feed