धन से पहले रखें तन का ख्याल, धनतेरस पर Gold के साथ-साथ हेल्थ में भी करें निवेश

Health Investment Tips On Dhanteras : धनतेरस का नाम सुनते ही हमारे मन में चमकते सोने, चांदी और नई चीजों की खरीदारी का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि है कि धन से पहले हमें अपने तन का ध्यान भी रखना चाहिए। जी हां आज हम आपको कुछ हेल्थ के इन्वेस्टमेंट टिप्स देने जा रहे हैं।

Health Investment Tips On Dhanteras : आज 18 अक्टूबर के दिन देश में धनतेरस का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। धनतेरस का नाम सुनते ही हमारे मन में चमकते सोने, चांदी और नई चीजों की खरीदारी की छवि बन जाती है। इस खास दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स या नई गाड़ियां इसलिए खरीदते हैं, ताकि अगले साल भर उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। लेकिन हमारे यहां कहा जाता है कि पहला 'सुख निरोगी काया' यानी यदि हमारी सेहत ठीक है, तो हमारे लिए किसी भी तरह के धन-संपदा का महत्व है। इसलिए आज धनतेरस के मौके पर हम आपको हेल्थ के लिए कुछ इन्वेस्टमेंट आइडियाज देने जा रहे हैं।

dhanteras investment tips on health

जिम जॉइन करें

लोग धनतेरस पर शॉपिंग के लिए लाखों रुपए खर्च कर देते हैं, लेकिन जिम की मेम्बरशिप महंगी होने का बहाना बनाते हैं। यदि आप साल भर फिट रहना चाहते हैं, तो आपको धनतेरस के दिन जाकर किसी अच्छी जिम की मेंबरशिप ले लेनी चाहिए। याद रखें कि धन का पूरा आनंद सेहतमंद होकर ही लिया जा सकता है।

End of Feed