H3N2 Virus Symptoms: क्या लौट रहा है कोरोना जैसा खतरा, H3N2 से भारत में हुईं दो मौत - कितना खतरनाक है नया वायरस, क्या हैं लक्षण

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 10, 2023, 01:45 PM IST

H3N2 Virus Symptoms in Hindi: देश में एच3, एन2 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक कुल 90 मामले मिल चुके हैं। जबकि H1N1 के 8 केस सामने आए हैं। आइये जानते हैं क्या है इसके लक्षण।

H3N2 Virus Symptoms in Hindi: इस समय देश में एच3, एन2 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ रहे हैं। इस वायरस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। एक मौत कर्नाटक में और दूसरी हरियाणा में हुई है। देश में H3N2 के अब तक कुल 90 मामले मिल चुके हैं। जबकि H1N1 के 8 केस सामने आए हैं। सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही सांस फूलने जैसी समस्या इसकी वजह सकती है। यह वायरस काफी खतरनाक बताया जा रहा है और अब ये जानलेवा हो रहा है। आइये जानते हैं क्या है इसके लक्षण।

H3N2 Virus Symptoms: क्या लौट रहा है कोरोना जैसा खतरा, H3N2 से भारत में हुईं दो मौत - कितना खतरनाक है नया वायरस, क्या हैं लक्षण

H3N2 Virus Symptoms in Hindi

  • गले में खराश होना।
  • खांसी होना।
  • जुकाम होना।
  • हल्का या तेज बुखार होना।
  • हाथ पैरों में दर्द होना।
  • सिर दर्द होना।
  • चक्कर आना।

End of Feed