हेल्थ

H3N2 Influenza Virus India: कोरोना के बाद तेजी से फैल रहा है H3N2 इंफ्लुएंजा वायरस, जानें कितना जानलेवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2023, 01:09 PM IST

H3N2 Influenza Virus India: इंफ्लुएंजा वायरस के कहर से पूरे देश में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इसके संक्रमण की दर कोरोना वायरस से कई गुना अधिक है। हालांकि यह कम जानलेवा है। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे, यह कोरोना वायरस की तुलना में कितना खतरनाक है तथा इसके लक्षण व बचाव के तरीके।

H3N2 Influenza Virus India: पाठशाला में अब बहुत तेजी से फैलने वाले H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस का चैप्टर, जिसने कोरोना वायरस की याद दिला दी है...एक्सपर्ट कहते हैं कि ये जानलेवा नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि अब देश में इस वायरस के संक्रमण से कुछ मौत हो चुकी है। बीते कुछ दिन पहले हमने आपको पाठशाला में सूखी खांसी का चैप्टर दिखाया था, जो दवा लेने के बाद भी ठीक नहीं हो रही है, इस खांसी के पीछे H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस की बात सामने आई थी।

डॉक्टरों के मुताबिक इन्फ्लूएंजा वायरस की वजह से लोगों में तेज़ बुखार और कई हफ्तों तक खांसी की दिक्कत हो रही है लोगों को भी लगा कि जैसे-जैसे वायरस का असर कम हो जाएगा सब ठीक हो जाएगा, लेकिन अब तो ये इन्फ्लूएंजा वायरस तेजी से फैल रहा है इसलिए अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। यही नहीं अब यह वायरस अपना भयावह रूप धारण कर रहा है। यदि समय रहते इसको नियंत्रित नहीं किया गया तो स्थिति दयनीय हो सकती है।

दिन प्रतिदिन भयावह हो रही स्थिति

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो पर नजर डालें तो अस्पतालों में तेज़ बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। दिल्ली के कई अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड का सेटअप किया गया है। इन वार्ड में ICU बेड्स, ऑक्सीजन बेड्स और वेंटिलेटर रिजर्व किए गए हैं। साथ ही वायरस के भयावह प्रकोप को देखते हुए पुडुचेरी में कक्षा KG से 8वीं तक के स्कूलों को 26 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

इंफ्लुएंजा वायरस के लक्षण

इंफ्लुएंजा वायरस के शुरुआती लक्षण की बात करें, तो व्यक्ति में शुरुआत में सर्दी, जुकाम और तेज बुखार देखने को मिलता है। वहीं यदि एक से दो हफ्ते में आपको इससे राहत नहीं मिलती है तो स्थिति भयावह हो सकती है। यह सांस की नली को प्रभावित करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article