आंत के अच्छे बैक्टीरिया बढ़ा सकते हैं मांसपेशियों की ताकत, नई रिसर्च में खुलासा, समझें गट-मसल्स का कनेक्शन

Gut Good Bacteria May Help Improve Muscle Strength : हाल ही में एक नई रिसर्च में सामने आया है कि आंत में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया मांसपेशियों की ताकत और शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि गट हेल्थ का असर सिर्फ पाचन पर ही नहीं, बल्कि मसल्स ग्रोथ, एनर्जी और रिकवरी पर भी पड़ता है। जानें गट-मसल्स कनेक्शन क्या है और क्यों जरूरी है स्वस्थ आंत का ध्यान रखना।

Gut Good Bacteria May Help Improve Muscle Strength: हम में से ज्यादातर लोग मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए जिम, प्रोटीन और डाइट पर ध्यान देते हैं। लेकिन अब एक नई रिसर्च ने इस सोच को थोड़ा बदल दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आपकी आंत यानी गट भी आपकी मसल्स स्ट्रेंथ में बड़ा रोल निभा सकती है। यानी अगर गट हेल्थ अच्छी है, तो आपकी ताकत भी बेहतर हो सकती है। यह सुनने में थोड़ा नया जरूर लगता है, लेकिन इसके पीछे ठोस साइंटिफिक वजह है।

अब आंतों के बैक्टीरिया बढ़ाएंगे मसल्स

अब आंतों के बैक्टीरिया बढ़ाएंगे मसल्स (Istock)

हाल ही में एक वैज्ञानिक स्टडी में यह सामने आया कि आंत में मौजूद एक खास बैक्टीरिया मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह रिसर्च प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल Gut में प्रकाशित हुई है। इस स्टडी को स्पेन कीग्रनाडा विश्वविद्यालय (UGR), अल्मेरिया विश्वविद्यालय (UAL) और नीदरलैंड्स के लीडेन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर (LUMC) के वैज्ञानिकों ने मिलकर किया है। आइए समझते हैं कि गट और मसल्स के बीच आखिर यह कनेक्शन कैसे काम करता है।

End of Feed