हेल्थ

भारत में एक नई बीमारी का खतरा, इस राज्‍य में मचा हाहाकार, जानें कैसे फैलता है गुलेन बैरी सिंड्रोम जो ले चुका है एक राष्ट्रपति की जान

Guillain barre syndrome is it contagious : कोरोना और जीका वायरस के खतरे के बाद भारत में एक नई बीमारी ने अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। जी हां हाल ही में महाराष्ट्र को पुणे शहर से इस जानलेवा बीमारी के मामले सामने आए हैं। इस नए रोग ने लोगों और सरकार की चिंता को काफी बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं क्या है ये रोग और कैसे फैलता है इसका संक्रमण?

Image

gullien berre syndrome

बीते कुछ सालों में देश और दुनिया भर में नए-नए वायरस के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं। वहीं बात करें भारत की तो यहां अभी कोरोना और मंकी पॉक्स के मामलों से लोग पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं कि एक और नई बीमारी ने देश में अपनी दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर से इस बीमारी के मामले सबसे पहले देखने को मिले हैं। जिसने अभी तक 100 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि कैसे फैलता है ये नया रोग और क्या हैं इसके लक्षण...

कैसे फैलता है गुलेन बैरी सिंड्रोम? - How is Guillain Barre syndrome spread

गुलेन बैरी सिंड्रोम एक खतरनाक स्थिति है जिसमें शरीर में सुन्नपन और कमजोरी दोनों आने लगती हैं। इसमें आपके बॉडी पार्ट्स काफी कमजोर हो जाते हैं, और आपको दस्त की गंभीर समस्या हो जाती है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गुलेन बैरी सिंड्रोम आमतौर पर वायरल संक्रमण और जीवाणु के द्वारा भी हो सकता है। ज्यादातर ये सिंड्रोम कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपनी चपेट में लेता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की मौत का कारण

गुलेन बैरी सिंड्रोम के खतरे को आप इस तरह समझ सकते हैं, कि इसका वैश्विक स्तर पर हर साल 1लाख लोगों में 1 व्यक्ति ही शिकार होता है। वहीं इसके प्रभावित लोगों में भी केवल 7.5% की मौत होने की संभावना होती है। हालांकि गुलेन बैरी सिंड्रोम के चलते अमेरिकी के राष्ट्रपति रहे फ्रैंकलिन डी रुजवेल्ट की मौत हो गई थी। हालांकि उस समय रुजवेल्ट की मौत का कारण पोलियो माना गया था। लेकिन बाद की रिसर्च में उनकी मौत का कारण गुलेन बैरी सिंड्रोम सामने आया था।

गुलेन बैरी सिंड्रोम के लक्षण - Symptoms of Guillain barre Syndrome In Hindi

गुलेन बैरी सिंड्रोम की शुरुआत में आपको कुछ सामान्य लक्षण जैसे हाथ-पैरों में झनझनाहट और कमजोरी फील हो सकती है। हालांकि इन लक्षणों के अलावा भी कुछ लक्षण हैं जो काफी लोगों में देखने को मिलते हैं।

  • हाथ-पैरों की मसल्स में झनझनाहट होना।
  • चलने-फिरने में दिक्कत होना।
  • सीढ़ियां चढ़ने में समस्या होना।
  • आंखों में डबल विजन की समस्या होना।
  • मल त्याग में समस्या या दस्त होना।
  • सांस लेने में कठिनाई महसूस होना।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article