Guava leaves Benefits in Diabetes: शुगर रोगियों के लिए रामबाण हैं अमरूद के पत्ते, इस तरह सेवन से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2023, 07:33 AM IST

Guava leaves Benefits in Diabetes: एक बार डायविटीज हो जाने के बाद व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है और रोगी को कोई भी बीमारी आसानी से अपनी गिरफ्त में ले लेती है। डायविटीज के रोगियों के बड़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अमरूद के पत्ते बेहद कारगर सिद्ध होते हैं।

Guava leaves Benefits in Diabetes: सर्दी के मौसम में अमरूद भरपूर मात्रा में मिलता है। खाने में स्वादिष्ट ये फल शुगर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। भारत में भरपूर मात्रा में मिलने वाला फल अमरूद अनेक औषधीय गुणों से भरा हुआ है। आयुर्वेदिक औषधियों से उपचार के लिए अमरूद के पत्तों का अर्क शामिल किया जाता है। हमारे शरीर में उपस्थित pancreas (अग्नाश्य) जब इंसुलिन हार्मोन बनाना कम कर देता है या बिल्कुल बंद कर देता है तो हमारे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, और रोगी को डायबिटीज रोग हो जाता है।

Guava leaves Benefits in Diabetes: शुगर रोगियों के लिए रामबाण हैं अमरूद के पत्ते, इस तरह सेवन से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

ऐलोपैथी में नहीं है कोई ईलाज

डायबिटीज का कोई सफल इलाज ऐलोपैथी में अभी तक नहीं खोजा जा सका है। एक बार डायबिटीज हो जाने पर उसे केवल कंट्रोल किया जा सकता है पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। शुगर के रोगी के शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहद कम हो जाती है जिस कारण उसे कोई भी बीमारी बड़ी ही आसानी से घेर लेती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अमरूद के पत्तों का सेवन करके आप अपनी ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।

End of Feed