Green Fruits To Lower Cholesterol: जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें ऐसी डाइट फॉलो करने की सलाह दी जाती है, जिसमें सामान्य मात्रा में फैट हो और फाइबर भरपूर। इसलिए उन्हें अपनी डाइट के लिए फूड चुनते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। क्या आप जानते हैं, कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए हरे रंग की चीजों का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। कुछ ऐसे हरे रंग के फूड होते हैं, शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। ये फूड न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने में मदद करते हैं, बल्कि नसों में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर बाहर निकालने में भी मदद कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इन फूड्स का नियमित सेवन करने से हाई बीपी और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल रोगियों को इन हरे रंग की चीजों को अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे कौन-कौन से हरे रंग के फूड्स हैं, जिन्हें कोलेस्ट्रॉल के मरीज अपनी डाइट में शामिल करके स्वस्थ रह सकते हैं? इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं हरे रंग के ये फल - Green Color Fruits To Lower Cholesterol Levels In Hindi
हरे सेब
आपको बता दें कि हर रंग के सेब में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। यह आंतों को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर हैं। साथ ही, इनमें विटामिन ए भी बहुत अच्छी मात्रा में होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होते हैं। यह वेट लॉस में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर है।
नाशपाती
यह हरा फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। पोषण की बात करें तो डाइट्री फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और शरीर के लिए लगभग सभी जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों को इसे डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। ये वेट लॉस में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं।
अंगूर
खट्टे-मीठे और स्वादिष्ट अंगूर को कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। यह फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छी स्रोत है, जो इसे कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए लाभकारी बनाते हैं।
एवोकाडो
यह फल पोषक तत्वों का पावरहाउस है। यह विटामिन सी, फाइबर और ओमेगा-3 जैसे हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। साथ ही, इसमें शाक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। ये फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में लाते हैं।
कीवी
यह हरा फल भी विटामिन सी और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इस फल को कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए भी जाना जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
