Gray Hair: इस विटामिन की कमी से बाल हो जाते हैं सफेद, इन घरेलू उपायों से बालों को करें काला

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 30, 2023, 06:07 PM IST

Natural Home Remedies For Grey Hair in Hindi: बदलती जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण युवाओं में सफेद बालों की समस्या बढ़ती जा रही है। हमारे शरीर में एक विशेष महत्वपूर्ण पदार्थ की कमी के कारण बालों का समय से पहले सफ़ेद होना होता है। आप कुछ घरेलू नुस्खों से अपने प्राकृतिक बालों का रंग वापस ला सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

4 Tips For Gray Hair in Hindi: बालों का सफ़ेद होना न केवल बाहरी कारकों पर निर्भर करता है, बल्कि शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी भी बालों के समय से पहले सफ़ेद होने का कारण बन सकती है। विटामिन बी12 एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। बालों के रोम को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी 12 आवश्यक है।

Hair care remedies,Hair Fall Problem,Hair treatments

Tips To Remove White Hair: क्या कम उम्र में आपके बाल सफेद हो रहे हैं ?

बालों की जड़ों में हेयर फॉलिकल्स होते हैं जो उन्हें मजबूत रखते हैं और बालों को काला बनाते हैं। शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण बालों के सफेद होने की दर तेजी से बढ़ती है। ऐसे में अगर इस विटामिन को डाइट में शामिल कर लिया जाए तो बाल कुछ हद तक काले हो सकते हैं।

End of Feed