Grape Juice With Honey Benefits In Hindi: बहुत से लोगों के साथ अक्सर हम देखते हैं कि वे दिनभर बहुत थकान और आलस्य महसूस करते हैं। इसकी वजह से वे न तो अपने काम में ध्यान लगा पाते हैं और न किसी अन्य चीज में। अगर आपके साथ भी ठीक ऐसा ही होता है, तो आपको बता दें कि इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। रात में नींद पूरी न होना, खराब नींद, ब्रेकफास्ट स्किप करना और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट न लेना, दिनभर थकान महसूस करने के पीछे जिम्मेदार कुछ आम कारण हैं। लेकिन इसके कारण लोगों को काफी असहजता और परेशानी महसूस होती है। वे इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर एनर्जेटिक महसूस रहने के लिए क्या करें और क्या नहीं? अच्छी बात यह है कि कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करने से आपको थकान दूर करने और एनर्जेटिक रहने में बहुत मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि नाश्ते में अंगूर के जूस में शहद मिलाकर पीने से आपकी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने और लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने का एक सेहतमंद तरीका है। साथ ही, इससे सेहत को कई फायदे भी मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको थकान दूर करने के लिए अंगूर के जूस में शहद मिलाकर पीने के फायदे, इसकी रेसिपी और सेवन का तरीका शेयर कर रहे हैं।
Grape Juice With Honey Benefits
थकान दूर करने के लिए अंगूर और शहद का जूस पीने के फायदे- Benefits Of Grapes And Honey Juice To Get Rid Of Fatigue In Hindi
आपको बता दें कि अंगूर में प्राकृतिक शुगर (फ्रुक्टोज) बहुत अच्छी मात्रा में होती है। यह शरीर में जल्दी पच जाती है और ब्लड स्ट्रीम में प्रवेश कर जाती है, जिससे आपको कुछ ही समय बाद शरीर में एनर्जी महसूस होने लगती है और थकान से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, अंगूर कई जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि से भी भरपूर होता है, जो शरीर से गंदगी को बाहर निकालने और डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। शहद भी शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने का एक बेहतरीन तरीका है। यह भी बहुत जल्दी पच जाता है और एनर्जी बढ़ाता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। नियमित सुबह अंगूर के जूस में शहद मिलाकर पीने से न सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलेगी, बल्कि इससे शरीर की आंतरिक रूप से सफाई होगी, पाचन दुरुस्त होगी और कई गंभीर रोगों का खतरा भी कम होगा।
थकान दूर करने के लिए अंगूर और शहद का जूस कैसे बनाएं- How To Make Grapes And Honey Juice In Hindi
इसक लिए आपको बस एक कप अंगूर को अच्छी तरह धोकर ब्लेंडर में डालना है। उसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद और एक कप पानी डालें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि अंगूर का एक-एक दाना ब्लेंड न हो जाए। जब यह एक स्मूदी की तरह बन जाए, तो इसे एक गिलास में निकाल लें। उसके बाद इसका आनंद लें। आप इस जूस का सेवन ब्रेकफास्ट में कर सकते हैं या ब्रेकफास्ट और लंच के बीज स्नैक के तौर पर कर सकते हैं।
यह सही है कि थकान दूर करने में यह जूस बहुत ही लाभकारी है। लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज है, वे डॉक्टर की सलाह के बिना इस जूस का भूलकर भी सेवन न करें। इससे उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
