High Cholesterol Home Remedies: जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है उनके लिए अच्छी डाइट और जीवनशैली को फॉलो करना बहुत आवश्यक है। क्योंकि ये गंभीर समस्या इसी का परिणाम है। आपको बता दें जब नसों में कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बिगड़ता है, गुड कोलेस्ट्रॉल कम और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत अधिक हो जाता है, तो इससे नसों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, नर्व डैमेज और हेमरेज आदि का कारण भी बन सकता है। इसलिए समय रहते कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करना बहुत आवश्यक है। अच्छी बात यह है कि स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करके आसानी से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, कुछ ऐसी फूड भी हैं जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो ये नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल पिघलाने में बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसा ही एक गर्मियों का सुपर फूड है गोंद कतीरा। इस देसी चीज को शरीर की गर्मी शांत करने और शरीर को मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। नियमित इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। यहां जानें कैसे,
कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए कैसे लाभकारी है गोंद कतीरा - Gond Katira Benefits To Lower Cholesterol
आपको बता दें कि गोंद कतीरा कैटीरा पेड़ की छाल से मिलता है। यह एक छाल से निकला हुआ गोंद होता है। जिसे पानी में घोल के रखने पर यह पूरी तरह घुल जाता है और चिपचिपे से पदार्थ जैसा बन जाता है। रात में 6-7 टुकड़े इसके पानी में भिगोकर, सुबह इनका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत मदद मिल सकती है। कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए यह कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता जैसे,
आंतों को रखे स्वस्थ
गोंद कतीरा में फाइबर की अच्छी मात्रा में होते हैं। ये आंतों में बैक्टीरिया के संतुलन को बढ़ाने और आंत स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और भोजन का पाचन अच्छी तरह से होता है। अनपचा भोजन शरीर में अपशिष्ट के रूप में जमा हो जाता है और कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में योगदान देता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम होता है। यह फ्री-रेडिकल्स जैसे हानिकारक कणों को बेअसर करता है, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। ये हानिकारक कण शरीर में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में योगदान देते हैं।
वजन रखे कंट्रोल
शरीर का बढ़ता वजन और फैट की मात्रा अधिक होना कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में योगदान देते हैं। गोंद कतीरा का सेवन करने से पेट को भरा रखने में मदद मिलती है। यह आपकी भूख कंट्रोल करता है, जिससे आप अतिरिक्त कैलोरी का सेवन करने से बचते हैं। इस तरह से वजन को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
