हेल्थ

इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक, कद्दू के फूल खाने से मिलते हैं ये फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 8, 2023, 07:42 PM IST

Health Benefits of Pumpkin flower: कद्दू सेहत के लिए जितना फायदेमंद माना जाता है उससे कई गुणा ज्यादा कद्दू का फूल सेहत को लाभ पहुंचाता है। ऐसे में आज जानिए क्या है कद्दू के फूल खाने के हेल्थ बेनिफिट्स।

Image

कद्दू के फूल के हेल्थ बेनिफिट्स (Source:istock)

Health Benefits of Pumpkin flower: कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही बच्चे अपना मुंह बनाने लगते हैं। बहुत कम लोग ही होते हैं जिन्हें कद्दू खाना पसंद हो। वैसे तो आपने और हमने कई बार कद्दू का सेवन किया होगा लेकिन क्या कभी आपने कद्दू के फूल का सेवन किया है। कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन, मिनरल्स से भरपूर कद्दू के फूल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके सेवन से सेहत को ढेरो फायदे मिल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कद्दू के फूल खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कद्दू के फूल के हेल्थ बेनिफिट्स

इम्यूनिटी बूस्ट करे

विटामिन सी से भरपूर कद्दू का फूल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण को तेज करता है और सर्दी-जुकाम के खतरे को कम करता है। कद्दू के फूल का सेवन कर आप खुद को वायरल इंफेक्शन के खतरे से बचा सकते हैं।

फंगल इंफेक्शन से रखे दूर

बारिश के मौसम में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप कद्दू के फूल का सेवन कर सकते हैं। यह फूल रोगों से बचाता है और जल्द रिकवरी में कारगर साबित होता है।

पाचन तंत्र के लिए

कद्दू के फूल का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। फाइबर से भरपूर कद्दू का फूल गैस, अपच जैसी समस्या को दूर करता है।

आंखों के लिए

कद्दू का फूल विटामिन ए का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है। ड्राई आंखों की समस्या और रतौंधी की समस्या को दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है कद्दू का फूल।

हड्डियों के लिए

कैल्शियम और फास्फोरस का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से कद्दू का फूल हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसके सेवन से ओस्टियोपोरोसिस रोग की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article