हेल्थ

सुबह सुबह चलें मेंढक की चाल, एक हफ्ते में शरीर में द‍िखेगा कमाल का बदलाव, छोड़कर भागेगी जमी चर्बी

Frog Jump Walk Benefits : मेंढक चाल या फ्रॉग जंप आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे आप अपने शरीर में जमा चर्बी को छांटने का काम कर सकते हैं। यदि आप अपने लोअर बॉडी को टोन करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें ये योगाभ्यास?

Image

Frog jump for Weight loss

Photo : Shutterstock.com

शरीर में जमा चर्बी को कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते है। इसके लिए वह डाइटिंग से लेकर घंटों जिम में पसीना बहाने तक सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन कभी कभी बहुत कठिन एक्सरसाइज आपके कुछ काम नहीं आती है। लेकिन घर में की जाने वाली आसान से व्यायाम आपके शरीर की चर्बी को तेजी से काटने का काम करते हैं। ऐसी ही एक साधारण सी एक्सरसाइज आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर में जमा चर्बी को तेजी से पिघलाने की मदद करती है। जी हां आपने बचपन में अक्सर उछलते

हुए दौड़ लगाई होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह मस्ती का एक्ट आपकी सेहत को कितना फायदा पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कैसे मेंढक चाल आपकी वेट लॉस में हेल्प करती है।

क्या है मेंढक चाल (Frog Jump) एक्सरसाइज?

बचपन में बच्चों को आपने अक्सर कूदते हुए इधर से उधर भागते हुए देखा होगा। हालांकि बच्चे वह यह सब किसी एक्सरसाइज के नाम पर नहीं करते हैं, लेकिन आज इसे मेंढक चाल या फ्रॉग जंप के नाम पर वेट लॉस के लिए कारगर एक्सरसाइज के रूप में पेश किया जा रहा है। इस एक्सरसाइज से आपका लोअर बॉडी फैट तेजी से बर्न होने लगता है। इसलिए यदि आप अपने कमर के निचले हिस्से को लीन करना चाहते हैं, तो आपको इस एक्सरसाइज का डेली अभ्यास करना चाहिए।

कैसे कारगर है मेंढक चाल?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मेंढक कूद एक फैट बर्निंग एक्सरसाइज है, जिससे आप लोअर बॉडी फैट को तेजी से बर्न कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज आपके घुटने, टखने, कूल्हों और जांघों को टारगेट करता है। यह आपके पैरों की मसल्स को मजबूत करती है, जिससे आपके पैरों जान पड़ती है। इसके साथ ही यह आपके कमर को आराम देने का भी काम करता है।

जरूर रखें ये सावधानी

  • मेंढक चाल चलते समय स्क्वाट्स पोज में आपको सांस को भरना होता है।
  • वहीं जब आप आगे की तरफ कूदते हैं, तो आप सांस को बाहर छोड़ें।
  • इसके साथ ही आप कूदते समय इस बात ध्यान रखें कि आप एडी के बल जमीन पर न उतरें।
  • एक्सरसाइज की शुरुआत में आप पहले छोटे-छोटे जंप से शुरू कर सकते हैं।
  • यदि आपका वजन बहुत ज्यादा है तो आप इस एक्सरसाइज को करने से परहेज करें, क्योंकि इससे आपके घुटनों पर बहुत दबाव आता है।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article