Shamonda Virus: फ्रांस में सामने आया शमोंडा से संक्रमण का पहला इंसानी मामला, जानें कितना खतरनाक है ये वायरस

Shamonda Virus: फ्रांस में शमोंडा वायरस का पहला मामला सामने आया है। जिससे संक्रमित एक मरीज की मौत हो चुकी है। WHO इसके संक्रमण के सोर्स की जांच कर रहा है। जानें कितना खतरनाक है ये वायरस।

Shamonda Virus: फ्रांस में पशुओं में संक्रमण फैलाने वाले शमोंडा वायरस (Shamonda Virus) का पहला मानवीय मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 60 साल से अधिक उम्र के एक संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। इस घटना ने वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का ध्यान इस ओर खींचा है कि क्या अब तक पशुओं तक सीमित माना जाने वाला यह वायरस इंसानों के लिए भी खतरा बन सकता है। हालांकि, फिलहाल आम लोगों के लिए किसी तरह के जोखिम की पहचान नहीं हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) फ्रांस के अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहा है।

shamonda virus

फ्रांस में शमोंडा वायरस का पहला इंसानी मामला

इंसान में मिला शमोंडा वायरस का पहला मामला

फ्रांस में जिस व्यक्ति में शमोंडा वायरस का संक्रमण पाया गया, उसकी उम्र 60 साल से अधिक थी। वह ल्योन क्षेत्र में रहता था और पहले से ही एक गंभीर बीमारी का इलाज करा रहा था। उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी कमजोर थी। अक्टूबर की शुरुआत में उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में मरीज के मस्तिष्क से जुड़ी जटिलताओं और वायरस के संक्रमण के बीच संभावित संबंध की आशंका जताई गई है।

End of Feed