आज भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का तनाव, खराब खानपान और दिनचर्या के कारण पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने की समस्या रोजाना बढ़ती जा रही है। कम होता स्पर्म काउंट पुरुषों में इनफर्टिलिटी का सबसे अहम कारण साबित होता है। इसके अलावा स्पर्म काउंट कम होने से पुरुषों को यौन इच्छा में कमी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और शीघ्रपतन जैसी समस्याएं भी पैदा होने लग जाती हैं। यदि आप भी इस तरह की किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको आपको अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। आज हम आपको खाने के लिए कुछ ऐसे फूड्स बताने जा रहे हैं, जो आपके स्पर्म काउंट और स्पर्म की क्वालिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
लहसुन का सेवन करें
स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन एक कारगर घरेलू उपाय माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट 2 कली लहसुन का सेवन करने से आपके स्पर्म की क्वालिटी दुरुस्त होती है। आपको बता दें कि लहसुन में जिंक की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो आपके स्पर्म की क्वालिटी को बूस्ट करने का काम करती है। इसके अलावा लहसुन में मौजूद एलिसिन नाम का कंपाउंड आपके शरीर में खून के फ्लो को बेहतर करता है।
ड्राई फ्रूट्स खाएं
ड्राई फ्रूट्स का सेवन हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है, ये आपने जरूर सुना होगा। आपको बता दें कि अखरोट, बादाम, अंजीर, मखाना, किशमिश, खजूर, सूरजमुखी के बीज, अलसी, और चिया के बीज जैसे ड्राई फ़्रूट्स और सीड्स आपकी स्पर्म क्वालिटी को बढ़ाने के लिए कारगर साबित होते हैं। आप रोजाना सुबह नाश्ते के दौरान इन ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का सेवन कर सकते हैं।
केला खाएं
शरीर को तुरंत एनर्जी देने वाला फल केला आपकी स्पर्म क्वालिटी को भी बेहतर करने का काम करता है। रोज दूध के साथ 2-3 केला का सेवन करना न केवल आपको शक्तिशाली बनाता है, बल्कि ये आपके कम हुए स्पर्म काउंट को भी दुरुस्त करने का काम करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
