शरीर के कोने-कोने में खून का संचार करते हैं ये 5 फूड्स, शरीर में बढ़ाते हैं खून और ब्लड फ्लो

Foods To Improve Blood Circulation In Hindi: डाइट में सुधार करके आसानी से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए आप कौन-कौन से फूड्स का सेवन कर सकते हैं, इस लेख में एक्सपर्ट से जानें 5 फूड्स, जो ब्लड फ्लो बढ़ाने में करेंगे मदद।

Foods To Improve Blood Circulation In Hindi: शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि इस स्थिति में हमारे शरीर के सभी अंगों तक जरूरी पोषण और पर्याप्त रक्त नहीं पहुंच पाता है, जो उनके स्वस्थ फंक्शन के लिए बहुत आवश्यक है। शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। शरीर में रक्त की कमी, कुछ जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन बी12, फोलिक एसिड और आयरन आदि की कमी। क्योंकि ये खून की कमी को रोकने और रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। रक्त में पर्याप्त ऑक्सीजन की कमी से भी ब्लड सर्कुलेशन की समस्या देखने को मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि अपनी डाइट में सुधार करके आसानी से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए आप कौन-कौन से फूड्स का सेवन कर सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाले फूड्स।

Foods That Increase Blood Circulation

Foods That Increase Blood Circulation

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स- Foods That Increase Blood Circulation In Hindi

1. खट्टे फल

आंवला, संतरा, नींबू आदि जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है। ये रक्त में ऑक्सीजन बढ़ाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं।

End of Feed