हेल्थ

क्या आप जानते हैं कि गर्मी के दिनों कौन से फूड्स नहीं खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 23, 2023, 05:07 PM IST

Foods to avoid in summer: कुछ खाद्य पदार्थ गर्मी में खाने से पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है, जबकि कई अन्य फूड्स ऐसे हैं जो स्थिति को और खराब कर सकते हैं। यदि आप खुद को हाइड्रेटेड रहना चाहते हैं तो गर्मियों में कुछ फूड्स नहीं खाने चाहिए आइये जानते हैं वो फूड्स कौन से हैं-

Image

गर्मी में हमें क्या नहीं खाना चाहिए? (Image: istockphoto)

Photo : iStock

Avoid These foods in Summer: हम सभी जानते हैं कि गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहना कितना जरूरी है। अन्यथा, यह आपके स्वास्थ्य पर वास्तविक प्रभाव डाल सकता है। पानी पीना गर्मी से बचने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है , लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जो डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं, जिससे आप खुद को अस्वस्थ महसूस करते हैं। इसलिए, स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहने के लिए इन खाद्य पदार्थों को अपने डाइट से जल्द से जल्द बाहर कर दें-

Health Line के अनुसार नमक को सोडियम क्लोराइड के रूप में भी जाना जाता है और इसका उपयोग भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। आहार में नमक की मात्रा में अधिकता होने के कारण शरीर में सूजन, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर तब जब बहुत अधिक सोडियम शरीर में प्रवेश करता है, तो इससे किडनी खराब हो जाते हैं और डिहाइड्रेशन होता है। इसका मतलब है कि शरीर कोशिकाओं से पानी खींच लेता है। इसलिए, अपने आहार में नमक का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।

चाय और कॉफी

अगर आप चिलचिलाती गर्मी में खुद को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं, तो चाय या कॉफी जैसे गर्म पेय पदार्थों के सेवन से बचें या कम करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे शरीर के पूरे तापमान को बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को परेशान करते हैं। इसके बजाय नींबू पानी, आम पन्ना , छाछ आदि का सेवन कर सकते है।

मसालेदार भोजन

मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक गर्मी के मौसम में हमेशा मसालेदार भोजन से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा यह आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। मसालेदार भोजन में ज्यादातर कैप्साइसिन होता है, जो शरीर की गर्मी को ट्रिगर करने वाले पित्त दोष पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है , जिसके परिणामस्वरूप अत्यधिक पसीना आता है, त्वचा पर फोड़े-फुंसी निकल आते हैं। शारीर डिहाइड्रेट होता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जब तापमान बढ़ रहा हो तो मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए।

तला हुआ और जंक फूड

तला हुआ भोजन आपके स्वास्थ्य के लिए कभी भी अच्छा नहीं हो सकता है, चाहे वह आपका पसंदीदा समोसा हो, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़, जंक फूड आदि, ये सभी खाद्य पदार्थ आपको डिहाइड्रेट कर सकते हैं। साथ ही गर्मी के महीनों में इन्हें पचाना विशेष रूप से कठिन होता है। इन खाद्य पदार्थों का आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

अचार

अचार हाई सोडियम वाला फ़ूड है, इसके नियमित या अधिक सेवन करने से शरीर में वाटर रजिस्टेंस और सूजन हो सकती है। अगर आप ज्यादा अचार खाते हैं तो इससे अपच की समस्या भी हो सकती है। हाई सोडियम वाले फूड्स, पेट में इन्फेक्शन और अल्सर को ट्रिगर कर सकते हैं।

डार्क चॉकलेट

सेलिब्रिटी फिटनेस विशेषज्ञ और पोषण विशेषज्ञ यश पटेल ने एचटी डिजिटल से बातचीत में बताया कि डार्क चॉकलेट में मिल्क चॉकलेट और व्हाइट चॉकलेट दोनों की तुलना में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। अधिक मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन करने से हृदय गति में वृद्धि, दस्त, चिंता, चिड़चिड़ापन, घबराहट और डिहाइड्रेशन हो सकता है।

प्रणव मिश्र
प्रणव मिश्रauthor

मीडिया में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान इन्होंने मुख्य रूप से टीवी प्रोग्राम के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है। इससे पहले जनसत्ता, लोकसभा टीवी/संसद टीवी, पेबेल मीडिया नेटवर्क, टाइम 8, डीडी न्यूज़ के लिए काम कर चुके हैं। इस समय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पेशल करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें
End of Article