हेल्थ

PCOS की समस्या में ये 5 फूड्स खाने से बिगड़ सकते हैं लक्षण, आज से डाइट से निकाल दें बाहर

Foods To Avoid In PCOS In Hindi: अगर आपको भी पीसीओएस की समस्या है, तो आपको इन फूड्स का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि इनका अधिक सेवन आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है और इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। इस लेख में जानें आपको कौन-कौन से फूड्स खाने से बचना चाहिए।

Image

Foods To Avoid In PCOS

Foods To Avoid In PCOS In Hindi: पीसीओएस की समस्या में महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि वे स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करें। उन्हें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक बहुत ही गंभीर स्थिति है, जो हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है। यह महिलाओं में ओवरी से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इस स्थिति में अंडाशय में सिस्ट बनने लगते हैं, जिसके कारण महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्भधारण न होने, समय पर पीरियड्स न होना, इस दौरान गंभीर ऐंठन और दर्द, मूड स्विंग्स, वजन बढ़ना आदि कुछ आम समस्याएं हैं। अगर समय रहते इसका उपचार न किया जाए, तो इससे महिलाओं में बांझपन की समस्या हो सकती है। पीसीओएस के उपचार में डाइट और एक्सरसाइज की बहुत अहम भूमिका होती है। स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने और नियमित एक्सरसाइज करने से पीसीओएस के लक्षणों में सुधार करने में मदद मिलती है। लेकिन कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनका सेवन पीसीओएस वाली महिलाओं को करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये फूड्स उनकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स बता रहे हैं, जिनका सेवन पीसीओएस वाली महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पीसीओएस में नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड्स- Foods To Avoid In PCOS In Hindi

दूध और इससे बने उत्पाद

बाजार में मिलने वाला या पैकेट वाले में दूध में कुछ हानिकारक केमिकल्स डाले जाते हैं। इनसे बने उत्पाद महिलाओं में एंड्रोजन हार्मोन बढ़ाते हैं, जो पीसीओएस वाली महिलाओं की परेशानियां बढ़ा सकता है। इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

मैदा से बनी चीजें

पीसीओएस में यह सलाह दी जाती है कि साबुत अनाज से बने आटे की चीजों का अधिक सेवन करें। मैदा से बनी चीजें सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी प्रभावित होती है, जो पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में डायबिटीज का कारण बन सकती है।

केला न खाएं

भले ही यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन पीसीओएस में इनका सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।

वाइन का सेवन

किसी भी तरह की ड्रिंक जिसमें कुछ मात्रा में भी अल्कोहल होता है, पीसीओएस वाली महिलाओं की परेशानियां बढ़ा सकती हैं। इसलिए भूलकर भी शराब या वाइन आदि का सेवन न करें।

सोया प्रोडक्ट्स

सोयाबीन, टोफू, सोया मिल्क आदि में फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं, जो हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ने में योगदान दे सकते हैं। यह पीसीओएस के लक्षणों को गंभीर करने के साथ-साथ थायराइड फंक्शन को भी प्रभावित कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article