हेल्थ

हड्डियां मजबूत बनानी हैं तो स्वस्थ दिखने वाले इन 3 फूड्स से बना लें दूरी, मजबूत के बजाए कमजोर बनाते हैं हड्डियां

Foods That Make Bones Weak: बहुत से फूड्स ऐसे हैं, जिन्हें आमतौर पर हड्डियां मजबूत बनाने के लिए खाया जाता है, लेकिन फिर भी लोगों को कई फायदा नहीं मिलता है, क्योंकि वास्तव में ये स्वस्थ दिखने वाले फूड्स हड्डियों को कमजोर बनाने में योगदान देते हैं। इस लेख में जानें ऐसा क्यों है।

Image

Healthy Foods That Make Bones Weak

Photo : Shutterstock.com

Foods That Make Bones Weak: जब हड्डियों को स्वस्थ रखने बात आती है, तो हमेशा यह सलाह दी जाती है कि कैल्शियम से भरपूर फूड्स डाइट में शामिल जरूर करने चाहिए, क्योंकि ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और फ्रैक्चर आदि के खतरे को कम करते हैं। इसके अलावा, भी कई फूड्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लेकिन बहुत से लोग फूड्स को चुनने में गलती करते हैं। बहुत से ऐसे फूड्स होते हैं, जिन्हें माना तो स्वस्थ जाता है लेकिन इनका सेवन हड्डियों को कमजोर बनाने में योगदान दे सकता है। आपको इन फूड्स के सेवन से सख्त परहेज करना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे 3 फूड्स बता रहे हैं, जो हमारी हड्डियों को कमजोर बना सकते हैं।

स्वस्थ दिखने वाले ये फूड्स बनाते हैं हड्डियों को कमजोर- Healthy Foods That Make Bones Weak In Hindi

नमकीन फूड्स

जिन फूड्स में नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है, ऐसे फूड्स हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदायक होते हैं। इसके अलावा, भोजन में भी ज्यादा नमक का प्रयोग हड्डियों के कमजोर होने का कारण बन सकता है। जब शरीर में नमक की अधिकता होती है, तो इससे कैल्शियम पेशाब के माध्यम से बाहर निकलता है। जिन लोगों को पहले से हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें कम से कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।

आयरन से भरपूर फूड्स

आपको बता दें कि फूड्स में आयरन होता है, उन्हें जब कैल्शियम से भरपूर फूड्स के साथ, कुछ समय पहले या तुरंत बाद खाया जाता है, तो ये कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करते हैं। इनकी वजह से आपके शरीर में पर्याप्त कैल्शियम अवशोषित नहीं हो पाता है। इसी तरह कैल्शियम भी आयरन के अवशोषण को प्रभावित करता है। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं या उनके शरीर में खून की कमी है, उन्हें यह सलाह दी जाती है कि वे कैल्शियम और आयरन वाले फूड्स का सेवन अलग-अलग समय पर करें। यहां तक कि सप्लीमेंट्स भी साथ में न लें। क्योंकि इससे आपको किसी एक का भी पूर्ण लाभ नहीं मिलेगा।

पालक

इसमें कोई संदेह नहीं है कि हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। पालक कई जरूरी पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। भले ही पालक में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, लेकिन इसे हड्डियों बहुत फायदेमंद नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्यों इनमें ऑक्सलेट कंपाउंड होते हैं, जो कैल्शियम के साथ-साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article