Foods That Cause Aging In Hindi: आजकल लोगों में यह काफी देखने को मिल रही है कि उनकी त्वचा पर कम उम्र में झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं। वहीं, बाल भी भूरे होने लगते हैं। जिसकी वजह से आप कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? आपको बता दें कि इसका एक बड़ा कारण आपका खराब खानपान और जीवनशैली की कुछ खराब आदतें हैं, जो आपको समय से पहले बूढ़ा बनाने में योगदान देते हैं। हम सभी दिन भर ऐसे कई फूड्स का सेवन करते हैं, तो एजिंग के लक्षणों को ट्रिगर करते हैं। उम्र बढ़ना एक नैचुरल प्रक्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता है। लेकिन अगर आप अपनी जीवनशैली में सुधार कर लें, तो लंबे समय तक जवां जरूर रह सकते हैं। आपको बता दें कि कई ऐसे फूड्स हैं, जो तेजी से बुढ़ापा बढ़ाते हैं। इस लेख में हम आपको एजिंग का कारण बनने वाले 7 फूड्स बता रहे हैं। आपको लंबे समय तक जवां रहना है, तो इन फूड्स से दूरी बना लें।
Foods That Cause Aging Should Be Avoided
इन फूड्स को खाने से जल्दी आता है बुढ़ापा- Foods That Cause Aging Should Be Avoided In Hindi
प्रोसेस्ड मीट
इनमें कई हानिकारक केमिकल्स, सल्फाइट्स और प्रिजर्वेटिव्स मौजूद होते हैं। साथ ही, इनमें नमक की मात्रा भी अधिक होती है। इसलिए इन्हें खाने से शरीर में फ्री-रेडिकल्स बढ़ते हैं, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
मीठे फूड्स
मिठाईयां, चीनी युक्त फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन करने से उम्र बहुत जल्दी बढ़ती है। चीनी शरीर में सूजन और चर्बी बढ़ाती है। यह त्वचा की लोच को कम करने और एजिंग के लक्षणों को ट्रिगर करने में योगदान देती है। इसलिए इनका सेवन कम से कम करें।
कॉफी
जब आप अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको बार-बार पेशाब के लिए जाने की इच्छा महसूस होती है। इससे शरीर डिहाइड्रेट होता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है, कॉफी पीने के कुछ समय बाद पानी जरूरी पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी से एजिंग के लक्षण जल्दी नजर आने लगते हैं।
तीखा, मसालेदार और नमकीन भोजन
जो लोग अधिक मिर्च, मसालेदार और नमकीन भोजन करते हैं, उनमें बुढ़ापे के लक्षण जल्दी नजर आने लगते हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाएं। ये सेहत के लिए भी बहुत नुकसानदायक होते हैं।
ग्रिल्ड मीट
ग्रिल्ड मांस खाने से त्वचा में मौजूद कोलेजन प्रोटीन को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि इनमें प्रो-इंफ्लेमेटरी हाइड्रोकार्बन होते हैं, जो एजिंग लक्षणों को ट्रिगर कर सकते हैं।
शराब
इसके सेवन से शरीर में चर्बी बढ़ती है। साथ ही, शरीर डिहाइड्रेट होता है। शराब पीने से शरीर में फ्री-रेडिकल्स बढ़ते हैं, जो एजिंग को ट्रिगर करते हैं। यह त्वचा को ड्राई बनाती है और झुर्रियां, डल स्किन आदि का कारण बनती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
