हेल्थ

आयुर्वेद के अनुसार ये 8 फूड्स खाने से बढ़ते हैं चेहरे पर मुंहासे, बेदाग-निखरी त्वचा चाहिए तो आज से ही बना लें दूरी

Foods That Cause Acne Pimples On Face: हम रोज कई ऐसे फूड्स खाते हैं, जो चेहरे पर मुंहासों का कारण बनते हैं। जिन लोगों के चेहरे पर मुंहासे हैं, उन्हें इनके सेवन से सख्त परहेज करना चाहिए, क्योंकि उनकी स्थिति को अधिक गंभीर बना सकते हैं। इस लेख में मुंहासों का कारण बनने वाले 8 फूड्स।

Image

Foods That Can Cause Acne On Face

Photo : Shutterstock.com

Foods That Cause Acne Pimples On Face: चेहरे पर मुंहासे होना त्वचा से जुड़ी सबसे आम समस्याओं में से एक है, जिसका सामना ज्यादातर लोग करते हैं। बहुत से लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए खूब महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स जैसे क्रीम, फेसवॉश, फेस पैक और जेल आदि लगाते हैं, लेकिन इनके लंबे समय तक प्रयोग के बाद भी चेहरे से मुंहासों की स्थति लगातार बनी रहती है। बल्कि ज्यादातर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल होते हैं, जो मुंहासों की स्थिति को बदतर बनाने में योगदान देते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक और थायराइड एक्सपर्ट डॉ. अल्का विजयन (BAMS Ayurveda) की मानें, तो मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए ऊपर तौर पर मुंहासों पर अप्लाई करने के बजाए अपनी डाइट और जीवनशैली में सुधार करना अधिक लाभकारी साबित हो सकता है। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा मुंहासे पेट की गर्मी और शरीर में गंदगी की वजह से होते हैं। यह बात काफी हद तक सही है। आपको बता दें कि हम रोज कई ऐसे फूड्स खाते हैं, जो चेहरे पर मुंहासों का कारण बनते हैं। जिन लोगों के चेहरे पर मुंहासे हैं, उन्हें इनके सेवन से सख्त परहेज करना चाहिए, क्योंकि उनकी स्थिति को अधिक गंभीर बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 8 फूड्स बता रहे हैं, जिन्हें खाने से चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं।

चेहरे पर मुंहासों का कारण बनते हैं ये 8 फूड्स- Foods That Can Cause Acne On Face In Hindi

1. दही

ज्यादातर लोग ऐसा मानते हैं कि दही ठंडी होती है, जबकि वास्तव में दही की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन करने से पित्त और कफ दोष बढ़ता है। यह चेहरे पर मुंहासों का कारण बनती है।

2. कॉफी

कॉफी में शरीर में गर्मी बढ़ाने वाले गुण होते हैं, यह शरीर में पित्त दोष को बढ़ाने में योगदान देती है।

3. गुड़

गुड़ की तासीर गर्म होती है, यह पित्त और कफ दोष को बढ़ाता है। इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है और चेहरे पर मुंहासे भी।

4. पनीर और चीज

इनमें फैट की मात्रा अधिक होती है, जो कफ दोष को बढ़ाने में योगदान देता है। इनसे सूजन भी बढ़ती है।

5. अंडे

ये तासीर में गर्म होते हैं और इनमें फैट की मात्रा भी अच्छी खासी होती है। यह पित्त और कफ दोष में स्पाइक का कारण बनते हैं और चेहरे पर मुंहासे बढ़ाते हैं।

6. मछली और अन्य सी-फूड्स

ये शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। इनके सेवन से पित्त और कफ दोष का संतुलन बिगड़ता है, जिसके कारण मुंहासे होते हैं।

7. उड़द दाल

उड़द दाल भी तासीर में गर्म होती है, इसे खाने से भी पित्त-कफ दोष बढ़ता है।

8. ब्रेकफास्ट में फूड्स के साथ चाय का सेवन

जब आप नमकीन फूड्स के साथ कोई भी दूध से बनी चीज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में सूजन बढ़ती है। इससे कफ दोष बढ़ता है और टॉक्सिन्स की मात्रा भी बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article