हेल्थ

दिनभर महसूस होता है आलस, तो इन फूड्स के सेवन से रहें एनर्जेटिक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 16, 2023, 02:34 PM IST

आजकल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में काम के साथ खुद को फिजीकली एक्टिव रखना बहुत बड़ा चैलेंज बन गया है। कई बार ऐसा भी होता है कि सुबह उठने के साथ ही थकान महसूस होती है।

Image

इन फूड्स के सेवन से रहें एनर्जेटिक (Source:istock)

Foods for Energy: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस मौसम में आलस आना एक आम बात है। दोपहर को सबसे ज्यादा आलस महसूस होती है। काम करते वक्त मन करता है कि कुछ देर के लिए सो लिया जाए। हालांकि ये मुमकिन नहीं होता है। आजकल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में काम के साथ खुद को फिजीकली एक्टिव रखना बहुत बड़ा चैलेंज बन गया है। कई बार ऐसा भी होता है कि सुबह उठने के साथ ही थकान महसूस होती है। इस वजह से सुस्ती, आलस, कम एक्टिव रहना, लो प्रोडक्टिविटी जैसी समस्याएं होने लगती है। अगर आप भी पूरे दिन आलस महसूस कर रहे हैं तो आपको एनर्जी से भरपूर फूड्स का सेवन करने की जरूरत है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

इन फूड्स के सेवन से रहें एनर्जेटिक

ओट्स

ओट्स पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। ओट्स के सेवन से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है।

एवोकाडो

विटामिन ए, ई जैसे पोषक तत्वों से भरपूर एवोकाडो एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। इसके सेवन से शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलती है।

चिया सीड्स

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स एनर्जी बूस्टर की तरह काम करते हैं। इनके सेवन से पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है। चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर, पैटैशियम, ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है।

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ साथ शरीर में एनर्जी बनाए रखता है। नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम भी पाया जाता है।

फल

कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर केला, अंगूर, सेब शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article