Fatty Liver: युवाओं में बढ़ रहा है अल्‍कोहलिक फैटी लिवर का खतरा, एक्सपर्ट से जानिए बचाव के तरीके

  • Written by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 2, 2023, 01:15 PM IST

NAFLD - Non-alcoholic Fatty Liver in Young People: बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण लोगों में फैटी लिवर की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह समस्या खासकर युवाओं में देखी जा रही है। शराबियों की तुलना में शराब न पीने वाले लोगों में फैटी लिवर के मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं। डॉक्टर इसका कारण मोटापा, शुगर, बीपी आदि मान रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी जीवनशैली में सुधार करने की बेहद जरूरत है।

Non-alcoholic Fatty Liver in Young People: नॉन-अल्‍कोहलिक फैटी लिवर (NAFLD) की समस्‍या आमतौर पर उम्र के तीसरे और चौथे दशक में ज्‍यादा देखी गई है जबकि पहले यह परेशानी 40+ आयुवर्ग के लोगों को ही अपना शिकार बनाती थी। भारत में, एनएएफएलडी का प्रसार 5 से 30% तक है और अध्‍ययनों से यह भी पता चला है कि यह समस्‍या ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी आबादी के बीच अधिक है।

Fatty Liver, Fatty Liver Causes, Fatty Liver symptoms

Fatty Liver Disease: क्या 25 साल के व्यक्ति को लिवर की समस्या हो सकती है?

नई दिल्‍ली, ओखला रोड स्थित फोर्टिस एस्‍कॉर्ट्स में गैस्‍टेरोलॉजी एंड हिपेटोलिलियरी साइंसेज़ विभाग में कंसल्‍टैंट, डॉ सुरक्षित टीके ने टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से बातचीत में बताया कि शहरी जीवनशैली एनएएफएलडी के बढ़ते कारणों में अहम् भूमिका निभा रही है, जिसमें अधिक भोजन करना (खासतौर से कैलोरी युक्‍त फास्‍ट फूड), व्‍यायाम का अभाव और शारीरिक गतिविधियों का कम होना प्रमुख हैं। NAFLD के दो प्रमुख जोखिमों में मधुमेह और मोटापा शामिल हैं। नॉन-अल्‍कोहलिक फैटी लिवर प्रत्‍येक दो मधुमेह रोगियों में से एक को प्रभावित करता है। युवाओं में एनएएफएलडी के मामले बढ़ रहे हैं क्‍योंकि देश में बाल्‍यावस्‍था में मोटापे और मधुमेह की समस्‍या लगातार बढ़ रही है।

End of Feed