Tips For Father To Stay Healthy: जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है, उनमें कई तरह की बीमारियों को बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में उनकी अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि हमारे पिता अपने स्वास्थ्य की बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें सबसे आम है हृदय रोग। हृदय रोग आजकल 40 की उम्र के बाद लोगों में काफी कॉमन हो गए हैं। इसका एक बड़ा कारण अपने स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी समय न निकालना और खराब जीवनशैली है। ऐसे में अगर आप अपने पिता को हृदय रोगों से बचाना चाहते हैं और उन्हें बढ़ती उम्र के साथ सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो आपको उनकी जीवनशैली में सुधार करने और बस कुछ सरल टिप्स को फॉलो करने की जरूरत है। इस तरह आप सिर्फ हृदय रोग नहीं, बल्कि मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसे गंभीर रोगों का खतरा भी कम होगा। इस लेख में जानें अपने पिता को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आसान टिप्स।
पिता को हृदय रोग से बचाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो - Tips For Father To Stay Healthy As They Age
एक्टिव रहें
अपने पिता को आपको बढ़ते उम्र के साथ शारीरिक रूप से एक्टिव जरूर रखना चाहिए। उन्हें कुछ सरल एक्सरसाइज जैसे पैदल चलना, तैरना या योग और साइकिल चलाने आदि के लिए प्रोत्साहित करें।
नींद का ध्यान रखें
बढ़ती उम्र के साथ आपके पिता को अधिक नींद की आवश्यकता होती है। ऐसे में ध्यान रखें वे 8-9 घंटे जरूर सोएं। इससे सेहतमंद रहने में बहुत मदद मिलेगी।
स्वस्थ आहार
कोशिश करें कि आपके पिता बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा जंक या अनहेल्दी खाने से बचें। उन्हें बहुत भारी भोजन भी नहीं करना चाहिए। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें। भले ही कम खाएं लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।
हेल्थ चेकअप
40 के बाद बीमारियां बहुत जल्दी व्यक्ति को अपनी चपेट में लेने लगती हैं। ऐसे में समय-समय पर सेहत की जांच कराना बहुत आवश्यक है। इसलिए कोशिश करें कि आपके पिता हर साल हेल्थ चेकअप जरूर कराएं।
तनाव न लें
तनाव, एंग्जायटी और अवसाद जैसी स्थितियां बुढ़ापे में मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए अपने पिता को खुश रहने के लिए प्रोत्साहित करें।
शराब और स्मोकिंग से दूर रखें
तंबाकू, शराब का सेवन और स्मोकिंग जैसी जीवनशैली की खराब आदतें व्यक्ति को गंभीर रोगों के खतरे में डालती हैं। इसलिए अपने पिता को इनसे दूर रखें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
