हेल्थ

40 की उम्र में पाना चाहती हैं 28 कमर तो वर्कआउट के अलावा आज ही डाइट में शामिल करें ये Fat burner juice

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 14, 2024, 03:10 PM IST

Fat burner juice: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से लोग मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। मोटापा सिर्फ पेट पर या हाथों पर नहीं बल्कि शरीर के सभी हिस्सों पर बढ़ने लगता है। कई लोग अपने कमर के साइज को लेकर भी परेशान रहते हैं।

Image

फैट बर्नर जूस (Source:istock)

Fat Burner Juice: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से लोग मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। मोटापा सिर्फ पेट पर या हाथों पर नहीं बल्कि शरीर के सभी हिस्सों पर बढ़ने लगता है। कई लोग अपने कमर के साइज को लेकर भी परेशान रहते हैं। कमर को कम करने के लिए रोजाना जिम में घंटो वर्कआउट भी करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खासा असर देखने को नहीं मिलता है। वेट लॉस में डाइट बेहद महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। ऐसे में अगर आप 40 की उम्र में 28 की कमर पाना चाहती हैं तो वर्कआउट के साथ साथ डाइट का भी बेहद खास ध्यान रखें। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन कर आप कमर के साइज को कम कर सकती हैं।

फैट बर्नर जूस कैसे करें तैयार

अगर आप जल्दी फैट बर्न करना चाहती हैं तो घर पर फैट बर्नर जूस तैयार करें। इसके सेवन से फैट बर्न करने में काफी मदद मिलेगी। इस जूस को बनाने के लिए 01 टीस्पून धनिया के बीज, 01 टीस्पून सौंफ के बीज, 01 हरी इलायची और पानी 200 मि ली लें। अब इन सभी चीजों को पानी में अच्छे से उबाल लीजिए। इसके बाद इसे छानकर इसका सेवन करें। इसके सेवन से चर्बी घटाने में काफी मदद मिलती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

इस जूस का सेवन करने से ना केवल कमर का साइज कम होगा बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आएगा। ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वजन घटाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। वहीं ये जूस रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन पेट के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। ये पेट को ठंडक पहुंचाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article