Eye Problems Caused By Heat Waves: तपती-जलती गर्मी में सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ही नहीं, बल्कि आंखों को भी गर्मी से प्रकोप से बचाने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग जब गर्मी में बाहर से आते हैं, तो अक्सर उनकी आंखों में जलन और दर्द की समस्या होती है। साथ ही, आंखें लाल पड़ जाती हैं। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब हमारी आंखें गर्म हवाएं या लू के सीधे संपर्क में आती हैं। आपको बता दें कि इस दौरान चलने वाली गर्म हवाएं हमारी आंखों को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती हैं। अगर भीषण गर्मी में आप ऐसे ही घर से बाहर निकल जाते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना आपकी आंखों के लिए काफी नुकसानदेह सकता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर गर्म हवाओं की वजह से आंखों को क्या-क्या नुकसान पहुंच सकता है और लू की चपेट में आने से आंखों कैसे बचा सकते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने बात की डॉ. हरीश बाबू राय से बात की, जो मुलुंड के डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल में क्लीनिकल सर्विस के प्रमुख हैं। चलिए जानते हैं गर्मी में आंखों को स्वस्थ कैसे रखें।
How To Take Care Of Eyes From Heat Wave
गर्मी में लू की वजह से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं - Eye Problems Caused By Heat Waves In Summer
डॉ. हरीश के अनुसार, भीषण गर्मी और गर्म हवाओं में ह्यूमिडिटी का कॉम्बिनेशन से आंखों की कई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इनमें हल्की असुविधा से लेकर अधिक गंभीर स्थिति तक हो सकती हैं। कुछ सामान्य समस्याओं में आंखों में ड्राइनेस, आंखों की थकान, जलन और फोटोकेराटाइटिस आदि शामिल हैं। लू के दौरान यूवी किरणों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके अतिरिक्त, अधिक तापमान और ह्यूमिडिटी का स्तर घर में भी वायु प्रदूषण को बढ़ा सकता है, ऐसे में धूल, पराग और प्रदूषण के कणों से आंखों में जलन हो सकती है।
गर्मी में लू के दौरान आंखों की देखभाल कैसे करें - How To Take Care Of Eyes From Heat Wave During Summer
घर से बाहर सावधानी बरतें
यूवी प्रोटेक्शन वाला धूप का चश्मा और बाहर चौड़ी-चौड़ी टोपी पहनकर ही घर से बाहर निकलें। इस तरह आंखों को सीधी धूप से बचाने से यूवी से संबंधित आंखों को नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो सकता है।
भरपूर पानी पिएं
पूरे दिन खूब सारा पानी पीकर हाइड्रेटेड रहने से आंखों में ड्राइनेस से बचाव होता है। इससे आंखों को आराम मिलता है।
स्क्रीन टाइम कम करें
आंखों के तनाव को कम करने के लिए मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन से ब्रेक लेते रहें। 20-20-20 नियम का पालन करने से आंखों के डिजिटल तनाव को कम किया जा सकता है।
वेंटिलेशन का ध्यान रखें
वेंटिलेशन के माध्यम से घर के अंदर वायु की गुणवत्ता बनाए रखने मदद मिलती है। साथ ही, एयर प्यूरीफायर का उपयोग करने से घर के अंदर के वायु प्रदूषकों से होने वाली आंखों की जलन को कम किया जा सकता है।
डॉक्टर से जांच कराएं
किसी भी तरह की आंखों से जुड़ी परेशानी महसूस होने पर सीधा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। नियमित रूप से आंखों की जांच को प्राथमिकता देने से आंखों की किसी भी अंतर्निहित समस्या का जल्द पता लगाने और उसका समाधान करने में मदद मिलती है।
