कोल्ड ड्रिंक हर साल करीब 2 लाख लोगों की ले रही जान, कितना पियें की ना हो नुकसान, शरीर पर कैसे करती है असर, जानें सबकुछ

Cold Drink Impact on Health: गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स पीना भला किसे पसंद नहीं आता है। यदि आप रोजाना कोल्ड ड्रिंक पीने के शौकीन हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती है। जी हां कोल्ड ड्रिंक्स में मिलने वाली शुगर की भरपूर मात्रा इसे आपकी हेल्थ के लिए काफी हानिकारक बना देती है। बहुत ज्यादा मात्रा में रोजाना चीनी का इस्तेमाल करना आपको वेट गेन, टाइप-2 डायबिटीज और स्किन संबंधी कई तरह की समस्याओं में डाल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में इसके बारे में विस्तार से..

गर्मियों में हम अक्सर ठंडी चीजों का सेवन ज्यादा मात्रा में करना शुरू कर देते हैं। जिसमें कोल्ड ड्रिंक सबसे पहले स्थान पर आती है। बहुत से लोग कोल्ड ड्रिंक पीने के इतने शौकीन होते हैं कि वह एक दिन में कई बार तक कोल्ड ड्रिंक पी जाते हैं। यदि आप भी कोल्ड ड्रिंक पाने के शौकीन लोगों में शामिल है, तो आपको हमारा यह लेख बहुत ही ध्यान से पढ़ना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। जिसकी सबसे बड़ी वजह इसमें पाई जाने वाली शुगर की अधिक मात्रा होती है। इसका सेवन करने से हमारी बॉडी में शुगर का लेवल बढ़ता है जिससे हमें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको कोल्ड ड्रिंक पीने से सेहत को होने वाले 10 हेल्थ प्रॉब्लम बताने जा रहे हैं।

Cold drink causes of health problem

Cold drink causes of health problem

शोध में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

‘सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट’ द्वारा किये शोध में बताया गया कि कोल्ड ड्रिंक्स के कारण दुनियाभर में हर साल 184,000 मौतें हो रही हैं।जिसमें सबसे ज्यादा मौत का कारण डायबिटीज रही इसके कारण 1 लाख 33 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई।

End of Feed