Heatwave: दिनभर AC में रहने वालों को भी क्यों लग सकती है लू, इनडोर हीट स्ट्रेस कैसे बन रहा नया खतरा

Heatwave Indoor Heat Stress: क्या आप जानते हैं कि गर्मी में सिर्फ बाहर रहने वालों को ही नहीं, बल्कि दिनभर AC में रहने वालों को भी लू और इनडोर हीट स्ट्रेस का खतरा हो सकता है। जानिए यह समस्या क्यों बढ़ रही है, इसके शुरुआती संकेत क्या हैं और इससे बचने के आसान उपाय।

Heatwave Indoor Heat Stress Explained: गर्मी बढ़ते ही ज्यादातर लोग राहत पाने के लिए AC का सहारा लेते हैं। घर हो, ऑफिस हो या कार, लोगों की यह कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा समय ठंडी जगह पर बिताया जाए। कई लोगों को लगता है कि अगर वे धूप में नहीं निकल रहे हैं और पूरे दिन AC में रह रहे हैं, तो उन्हें लू या गर्मी से जुड़ी कोई परेशानी नहीं हो सकती। लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग है।

Heatwave Indoor Heat Stress Explained

क्या होता है इंडोर ही स्ट्रेस, AC में बैठने वालों को भी कैसे लग जाती है लू

यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. दिलीप गुडे का कहना है कि आजकल 'इनडोर हीट स्ट्रेस' यानी घर या ऑफिस के अंदर होने वाला गर्मी का असर भी एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। खासकर हीटवेव के दौरान शरीर पर गर्मी का दबाव सिर्फ बाहर रहने से ही नहीं, बल्कि कुछ परिस्थितियों में घर के अंदर भी पड़ सकता है। यही वजह है कि कई लोग AC में रहने के बावजूद थकान, चक्कर, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसलिए सिर्फ AC में बैठना ही गर्मी से पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं है। आइए डॉक्टर से ही समझते हैं कैसे इनडोर हीट स्ट्रेस बन रहा गर्मियों की बड़ी समस्या...

End of Feed