बढ़ती उम्र के असर को थाम लेती हैं ये एक्सरसाइज, कही जाती हैं सेहत की संजीवनी

ढलती उम्र कई समस्याओं को न्योता देती है। कमजोर हड्डियां, जोड़ों में दर्द, झड़ते बाल या शरीर में दर्द ये आम सी बातें हैं। धीरे-धीरे कमजोर होते शरीर के सामने छोटी सी समस्या भी पहाड़ बन जाती है। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताएंगे जो आपको उम्र के कारण होने वाली समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।

Anti Aging Exercise : बढ़ती उम्र का सहारा लाठी नहीं, बल्कि योग बन जाए तो समस्याएं साथ छोड़कर हमेशा के लिए भाग जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ हमारे जोड़ों की मोबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे जोड़ों में दर्द समेत अन्य समस्याएं आम बात बन जाती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे आसन बताएंगे जिन्हें करने से आपको जोड़ों, एंकल जॉइंट्स और फ्लेक्सिबिलिटी को बेहतर करने में मदद मिलेगी। बढ़ती उम्र में समस्याओं को दूर करने के लिए कौन-कौन से योग करने चाहिए, इसकी सलाह देती हैं 'योग फॉर लाइफ' की ट्रेनर और को-फाउंडर कविता अरोड़ा। उन्होंने पांच ऐसे योगासनों के विषय में बताया, जो बुढ़ापे के लक्षण को कम करने के साथ ही संजीवनी की तरह हैं।

yoga for anti aging

उन्होंने बताया, “बुढ़ापे या बढ़ती उम्र के साथ हमारे प्राइमरी जॉइंट्स कमजोर होने लगते हैं। हड्डियों के साथ ही मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं। जोड़ों में लचीलापन भी कम हो जाता है, जिससे रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम भी मुश्किल भरे हो जाते हैं। यहां तक कि झुकना-उठना, हल्का वजन उठाना भी भारी काम लगता है।”

End of Feed