हेल्थ

ऑफिस की लंबी सिटिंग ने खराब कर दिया बॉडी पोस्चर तो करें ये 3 एक्सरसाइज, हमेशा बने रहेंगे फिट एंड फाइन

Exercises For Body Posture : आजकल ऑफिस की लंबी सिटिंग हमारी सेहत के लिए कई तरह की मुसीबत पैदा कर रही है। जिसके कारण आपको खराब पोस्चर, हाथ-पैरों, कंधे और गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है। आज हम आपको पोस्चर ठीक करने लिए कारगर एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं।

Image

yoga for good body posture

काम के तनाव के चलते न केवल हमारी मेंटल हेल्थ प्रभावित हो रही है, बल्कि इसका बुरा असर आपके शरीर पर भी देखने को मिलता है। जी हां 8-9 घंटे की लंबी सिटिंग आपके बॉडी पोस्चर को खराब करने का काम करती है। इसके अलावा ज्यादा देर एक ही जगह पर बैठकर काम करने से आपको पीठ, गर्दन और कंधों में दर्द होने लगता है। इसके अलावा कई तरह की और हेल्थ प्रॉब्लम भी लंबी सिटिंग के कारण पैदा हो जाती हैं। आज हम आपको 3 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जो आपके बॉडी पोस्चर को बेहतर बना सकते हैं।

सीटेट ट्विस्ट

सीटेट ट्विस्ट एक ऐसी कारगर एक्सरसाइज है, जो आपकी कमर और रीढ़ को काफी मजबूत बनाने का काम करती है। इसे करने के लिए आप कुर्सी पर सीधे बैठें और धीरे-धीरे कमर के ऊपर वाले हिस्से को एक साइड में मोड़ें और दूसरी तरफ वाले हाथों से कुर्सी को पकड़ें। इस स्थिति में आपको लगभग 15-20 सेकंड रुकना चाहिए। इसके बाद इस पोज को फिर से दोहरा सकते हैं।

कैट-काउ पोज

इसे मार्जरी आसन के नाम से भी जाना जाता है। कमर की सेहत को दुरुस्त करने के लिए ये एक कारगर अभ्यास है। ये आपकी रीढ़ को लचीला और मजबूत बनाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले फर्श पर घुटनों और हाथों के बल बैठ जाएं, अब सांस लेते हुए पीठ को पूरी तरह नीचे की तरफ झुकाएं (काउ पोज)। इसके बाद सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर उठाएं (कैट पोज)। इस प्रक्रिया को 10-12 बार दोहरा सकते हैं।

चेस्ट ओपनर स्ट्रेच

लंबी सिटिंग का सबसे बुरा असर आपकी गर्दन और कंधों पर दिखाई देता है। इसके कारण आपकी गर्दन और कंधे आगे की ओर झुकने लगते हैं। इसे ठीक करने के लिए चेस्ट ओपनर स्ट्रेच एक कारगर एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए दोनों हाथों को आपस में पकड़ें और ऊपर की ओर खींचते हुए छाती को बाहर की ओर निकालें। इस पोजीशन में लगभग 20 सेकंड तक रुकने के बाद इसे कम से कम 5 बार तक दोहराएं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article