घुटनों से आती है किटकिट की आवाज, परेशान करता है जोड़ों दर्द? ये सरल एक्सरसाइज करके झट से पा सकते हैं राहत

Exercise To Relieve Joint Pain: जोड़ों की सेहत को बनाए रखने के लिए नियमित शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बहुत आवश्यक है। अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी हैं, जो आपके जोड़ों की ताकत को फिर से बढ़ाने और जोड़ों के दर्द से राहत प्रदान करने में बहुत कारगर साबित हो सकती हैं। यहां जानें ऐसी आसान एक्सरसाइज..

Exercise To Relieve Joint Pain: बढ़ती उम्र के साथ आपने अक्सर देखा होगा कि लोगों को जोड़ों का दर्द काफी परेशान करने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उम्र के साथ हड्डियां व जोड़ कमजोर होने लगते हैं। उनका ताकत बहुत कम हो जाती है। इसकी वजह से लोगों को काफी असहजता होती है। न तो वे बहुत ज्यादा चल-फिर पाते हैं और न ही दिनभर के सामान्य काम कर पाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों से जुड़ी समस्याएं होने की एक बड़ी वजह फिजिकल एक्टिविटी की कमी। लोग उम्र के साथ बहुत कम एक्टिव रहने लगते हैं। जबकि जोड़ों की सेहत को बनाए रखने के लिए नियमित शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बहुत आवश्यक है। अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी हैं, जो आपके जोड़ों की ताकत को फिर से बढ़ाने और जोड़ों के दर्द से राहत प्रदान करने में बहुत कारगर साबित हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको जोड़ों की स्ट्रेंथ फिर से बढ़ाने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज बता रहे हैं।

Exercise To Relieve Joint Pain

Exercise To Relieve Joint Pain

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आसान एक्सरसाइज - Exercise To Relieve Joint Pain

1. अंगूठे को लिफ्ट करें

जब आप अंगूठे को आगे की ओर लिफ्ट करके हैं, तो इससे भी जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। जोड़ों की जकड़न दूर होती है। इसका नियमित अभ्यास करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह घुटनों की मांसपेशियों को भी लचीला बनाती है, जिससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

End of Feed