Exercise for PCOS: महिलाओं में बढ़ रही है पीसीओएस की समस्या, इन एक्सरसाइज से मिल सकती है राहत

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 22, 2023, 10:11 AM IST

PCOS meaning in Hindi: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) ज्यादातर महिलाओं में पाया जाता है। यह एक हाइपोथायरायड सिंड्रोम विकार है, जो मुख्य रूप से हार्मोन में असंतुलन के कारण होता है। इससे पीड़ित महिला में एण्ड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है और ओवरी में सिस्ट बन जाता है। कुछ व्यायाम हैं जिनके माध्यम से राहत पायी जा सकती है, आइये जानते हैं-

Exercise for PCOS: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) आज महिलाओं में एक आम हार्मोनल समस्या है जो अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, मुंहासे और बालों के अत्यधिक विकास सहित कई लक्षण पैदा कर सकती है। लेकिन, पीसीओएस के लक्षणों का इलाज करने और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए व्यायाम एक प्रभावी तरीका हो सकता है। यदि आपको PCOS है, तो किसी भी प्रकार का व्यायाम शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें और फिर उन शारीरिक गतिविधियों का चयन करें जिन्हें आप नियमित रूप से कर सकते हैं क्योंकि परिणाम देखने में महीनों लग सकते हैं।

PCOS Causes, PCOS Symptoms, PCOS Treatment

PCOS Causes Hindi: पीसीओएस का मुख्य कारण क्या है?

विशेषज्ञों के अनुसार, युवा महिलाओं में अक्सर पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के लक्षण दिखाई देते हैं , जो एक हार्मोनल डिसऑर्डर है। अत्यधिक वजन बढ़ना पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के लक्षणों में से एक है और यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा है। हालांकि, नियमित व्यायाम पीसीओएस के लक्षणों को कम कर सकता है। इंसुलिन सेंसटिविटी बढ़ाता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के विकास की संभावना को कम करता है।

End of Feed