World Vitiligo Day: त्वचा पर दिख रहे सफेद पैच Vitiligo नहीं इस आम समस्या के भी हो सकते हैं संकेत, ऐसे करें आसानी से पहचान

difference between vitiligo and normal white patches: त्वचा पर होने वाले सभी सफेद दाग केवल विटिलिगो के कारण ही नहीं होते हैं, बल्कि इसके पीछे साधारण ड्राई स्किन भी एक कारण हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे पहचाने कि इस सफेद दाग के पीछे विटिलिगो है या सामान्य ड्राई स्किन?

हमारे खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण त्वचा संबंधी कई तरह की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। वहीं शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी त्वचा की समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं। आज यानी 25 जून को World Vitiligo Day के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। विटिलिगो स्किन की एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसमें हमारी स्किन का रंग उड़ने लगता है और सफेद दाग हमारे शरीर पर हो जाते हैं। हालांकि आपको यह जानना जरूरी है कि स्किन पर दिख रहे सभी सफेद दाग विटिलिगो की वजह से नहीं होते हैं। बल्कि त्वचा पर सफेद दाग कभी-कभी ड्राई स्किन के कारण भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों में क्या है अंतर और कैसे करें पहचान?

Difference between vitiligo and simple white patches

Difference between vitiligo and simple white patches

स्किन पर ड्राइनेस के लक्षण (Symptoms of Dry skin patches)

  • त्वचा का रूखापन बढ़ जाना।
  • स्किन पर (विशेषकर हाथ-पैरों पर) पपड़ी बनना।
  • इन स्पॉट में काफी खुजली का होना।
  • नहाने के बाद समस्या का बढ़ जाना।

विटिलिगो के लक्षण (Symptoms of Vitiligo)

  • इसमें त्वचा पर पीले और सफेद रंग के धब्बे दिखाई देते हैं।
  • इन सफेद पैच का धीरे-धीरे पूरे शरीर पर फैलना।
  • चेहरे, कोहनी और भौं से पैच की शुरुआत होना।
  • इसके साथ ही आपस में रगड़ने वाली स्किन में लक्षण ज्यादा दिखना।

क्या हैं त्वचा पर सफेद दाग होने के कारण? (Causes of white patches on skin)

हर एक सफेद धब्बा विटिलिगो नहीं होता बल्कि कुछ अन्य कारणों से भी त्वचा पर सफेद दाग हो सकते हैं। यदि आपकी त्वचा में मेलेनिन की कमी हो जाती है, तो भी इसके चलते आपको सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों में पिट्रियासिस अल्बा नाम की एलर्जी के चलते भी सफेद धब्बे हो सकते हैं।

End of Feed