Too Many Almonds Linked To Higher Risk Of Kidney Stone: जब भी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करने की लिस्ट बनाई जाती है, तो इस लिस्ट में बादाम को जरूर शामिल किया जाता है। बादाम को हम अक्सर अपनी डाइट में रोज शामिल करते हैं। ये विटामिन-ई, फाइबर, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इनका अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है- खासकर किडनी के लिए?
Too Many Almonds Linked To Higher Risk Of Kidney Stone
आपको बता दें एक नई रिसर्च ने चौंकाने वाला सच सामने आया है, अगर आप ज्यादा बादाम खाते हैं तो इससे किडनी में स्टोन की समस्या होने का खतरा बढ़ सकता है। अध्ययन के अनुसार इससे खासकर कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन बनने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे आखिर क्यों बादाम ही कभी-कभी किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं और कैसे हम संतुलित सेवन से फायदेमंद रह सकते हैं।
बादाम में ऑक्सलेट की भूमिका
बादाम में ऑक्सलेट की मात्रा काफी होती है। जब आप अधिक बादाम खाते हैं, तो आपके यूरिन में ऑक्सलेट स्तर बढ़ जाता है, जो कैल्शियम के साथ क्रिस्टल बना सकता है, और वह क्रिस्टल समय के साथ किडनी स्टोन का रूप ले लेता है। ऐसे में बादाम का अत्यधिक सेवन जोखिम बढ़ा सकता है।
संवेदनशील व्यक्ति और जोखिम कारक
हर किसी के लिए बड़ी मात्रा में बादाम खतरनाक नहीं है। जिन लोगों को पहले से किडनी स्टोन की समस्या रही है, या जिनकी यूरिन में ऑक्सलेट स्वाभाविक रूप से ज्यादा होता है, उन पर इसका प्रभाव ज्यादा होता है। इन लोगों को खासतौर पर मोडरेशन के साथ सेवन करना चाहिए।
बादाम की सुरक्षित मात्रा क्या है?
एक्सपर्ट की सलाह है कि एक वयस्क व्यक्ति दिन में 20-23 बादाम (लगभग 30-35 ग्राम) तक ले सकता है, लेकिन अगर इससे अधिक खतरनाक हो सकता है। सीमित मात्रा में बादाम खाने से कई लाभ मिलते हैं और जोखिम अधिक नहीं होता है।
क्या है सेवन का सुरक्षित तरीका?
अगर आप बादाम का पूरा लाभ पाना चाहते हैं, तो आपको बादाम को रात भर पानी में भिगोकर रख देना चाहिए। इससे ऑक्सलेट की मात्रा कम होती है और पचाने में भी आसान होते हैं। इसके अलावा, पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। इसलिए दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी रोज पीना जरूर पिएं। ताकि यूरिन पतला रहे और क्रिस्टल बनने की संभावना कम हो जाए
ऑक्सलेट-युक्त अन्य फूड्स से तुलना
बादाम के अलावा भी कई फूड्स हैं जिनमें ऑक्सालेट की मात्रा काफी अधिक होती है जैसे- पालक, चुकंदर, काजू, बीट, चॉकलेट व गेहूं की भूसी आदि। इन फूड्कास सेवन एक साथ बहुत मात्रा में करने से पत्थरों की संभावना और भी बढ़ सकती है
संतुलन और जीवनशैली
इसके अलावा, अधिक नमक (सोडियम), रेड मीट व प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा सकते हैं, जिससे पत्थर बनने का जोखिम और बढ़ता है। इसलिए नमक कम करें, समय-समय पर यूरिन निकालें, और संतुलित डाइट के साथ हाइड्रेशन बनाए रखें
निष्कर्ष
बादाम हेल्दी होने के बावजूद 'अति से हमेशा नुकसान' हो सकता है। अगर आप रोजाना नियमित मात्रा में यानी 20-25 बादाम लेते हैं, तो इसके लाभ आपको मिलते रहेंगे। लेकिन यदि मात्रा बढ़ जाती है, तो किडनी स्टोन जैसा गंभीर जोखिम उत्पन्न हो सकता है। इसलिए संतुलन बनाए रखें, भिगोए हुए बादाम खाएं, खूब पानी पिएं, और ऑक्सलेट-युक्त अन्य फूड्स को सीमित मात्रा में शामिल करें। इस तरह आप बादाम का सुरक्षित आनंद उठा सकते हैं बिना किसी दुष्प्रभाव के।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
