दिनभर काम की भागदौड़ की शुरुआत सुबह नाश्ते के साथ ही हो जाती है। इसलिए सुबह की डाइट ऐसी होनी चाहिए, जो हमें रिचार्ज रखने में मदद कर सके। लेकिन कुछ लोग अपने नाश्ते में डेली गलती करते हैं। जो कुछ समय बाद उनके लिए काफी मुश्किल खड़ी कर देती हैं। आज हम आपको सबसे ज्यादा नाश्ते में खाए जाने वाले चाय और सैंडविच के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि चाय और सैंडविच एक साथ खाना हमारे लिए कितना सही है और कितना गलत? इसके साथ ही आज हम आपको नाश्ते के कुछ हेल्दी विकल्प भी बताने जा रहे हैं।
नाश्ते में चाय और सैंडविच का ऑप्शन
बहुत से लोग अपने नाश्ते में चाय और सैंडविच का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय की चुस्की के साथ होती है। दूध और चीनी वाली ये चाय आपकी सेहत पर काफी नकारात्मक असर डालती है। वहीं इसके साथ खाया जाने वाला मैदा से बना सैंडविच आपकी आंतों की हेल्थ को बरबाद कर सकता है। इसलिए आप नाश्ते में चाय में चीनी की जगह शहद मिलाकर पिएं और सैंडविच में मैदा वाले ब्रेड की जगह मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें।
