हेल्थ

हार्ट अटैक के खतरे को कम कर देती है ये देसी चीज, रात में दूध में उबालकर पीने से सेहत को होगा पूरा फायदा

रात में सोने से पहले दूध पीने के फायदों के बारे में तो आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में दूध के साथ मखाने उबालकर खाने से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। जी हां ये आपको हार्ट अटैक जैसे जानलेवा खतरे से भी बचाता है।

Image

benefits of milk and fox nuts

Photo : iStock

आयुर्वेद की मानें तो सोने से पहले गर्म दूध पीना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जिसके लिए आपके घर के बड़े लोग भी अक्सर ऐसी सलाह देते नजर आते हैं। गर्म दूध पीना आपको तनाव और नींद न आने जैसी समस्याओं से तो बचाता ही है, साथ ही इससे आपकी शारीरिक दुर्बलता भी दूर होती है। वहीं यदि आप दूध में कुछ चीजें मिलाकर पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को और भी फायदे मिल सकते हैं। आज हम आपको दूध के साथ मखाने उबालकर खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। हेल्दी और टेस्टी ड्राई फ्रूट मखाना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

हेल्दी रहेगा हार्ट

दूध में मखाना उबालकर खाने से आपको दिल से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिलता है। दूध में प्रोटीन के अलावा हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वहीं मखाने में भरपूर मात्रा में पोटेशियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है। जो आपके दिल की सेहत को दुरुस्त करने का काम करते हैं। यही कारण है कि यदि आप दूध के साथ मखाना उबालकर खाते हैं तो आपको दिल से जुड़े रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

मखाना और दूध दोनों ही हड्डियों के लिए टॉनिक का काम करते हैं। जी हां मखाने और दूध दोनों में ही कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो इसे हड्डियों की समस्या को ठीक करने के लिए कारगर बनाती है। यही कारण है कि दूध के साथ मखाने उबालकर खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।

पाचन होगा दुरुस्त

दूध के साथ मखाने उबालकर खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। क्योंकि मखाने में मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा इसे हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद बनाती है। जिससे यह डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने में लाभदायक हो जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article