रमजान के दिनों में सुबह उठते ही सेहरी में खा लें ये चीजें, दिनभर रहेंगे एक्टिव नहीं लगेगी भूख और प्यास

रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है, इन दिनों में हाइड्रेटेड रहना और ऊर्जा से भरा रहना काफी जरूरी होता है। इन दिनों में अपनी डाइट का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन आप रोजा के दौरान कर सकते हैं।

बीते 2 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। मुस्लिम धर्म में रमजान के पाक महीने को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस पूरे महीने रोजेदार सुबह से लेकर शाम तक बिना कुछ खाए पिए रहते हैं। वहीं जब गर्मियां भी शुरु होने को हैं तो ऐसे में बिना पानी के रह पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि आप खुद को दिनभर हाइड्रेटेड और हेल्दी रखना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें सेहरी के दौरान खाना आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

food for sehari

नींबू पानी

रोजे के दौरान सबसे मुश्किल होता है खुद को हाइड्रेट बनाए रखना। क्योंकि आप बिना खाए तो कई घंटों तक आसानी तक रह लेते हैं, लेकिन बिना पानी के कुछ घंटे भी काफी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में यदि आप रोजा शुरू करने से पहले सेहरी में 1 गिलास नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड बना रहेगा। इसके साथ ही आप इस नींबू पानी में 1 चुटकी पिंक सॉल्ट डालना न भूलें।

End of Feed