हेल्थ

10 दिन तक लगातार खाएं ये काले रंग के बीज, वेट लॉस में आएगी गजब की तेजी, छंट जाएगा एक्स्ट्रा फैट

मोटापा कम करने के लिए लोग तरह तरह के उपायों को फॉलो करते हैं। जिसमें डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक बहुत कुछ शामिल होता है। लेकिन आज हम आपको वजन कम करने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं। एक खास तरह के काले रंग के बीजों को डाइट में शामिल कर आप तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं।

Image

chia seeds for weight loss

बाहर निकला पेट और थुलथुली बाजुएं न केवल आपके लुक को खराब करते हैं, बल्कि मोटापा कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण भी बनता है। लाइफस्टाइल से जुड़े रोग जैसे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण मोटापा ही साबित होता है। यदि आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, और इसे कम करने का कोई आसान उपाय तलाश रहे हैं। तो आज हम आपको इसके लिए कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। यदि आप 10 दिन लगातार चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसे करें चिया सीड्स का इस्तेमाल?

चिया सीड्स का पानी

वेट लॉस के लिए चिया सीड्स के इस्तेमाल का सबसे कारगर तरीका इसके पानी का सेवन करना है। इसके लिए आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स को रात भर भिगोकर रख दें। सुबह तक ये एक चिपचिपे जेल जैसे हो जाएंगे। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें और बीजों को चबाकर खा लें।

चिया सीड्स का पाउडर

यदि आपको चिया सीड्स सीधे तौर पर खाने में समस्या हो रही है, तो आप इसका पाउडर बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। जी हां चिया सीड्स को पीसकर इसका पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को आप सुबह 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

सलाद के साथ चिया सीड्स

यदि आप फ्रूट और वेजिटेबल सलाद के साथ चिया सीड्स का सेवन करना चाहते हैं, तो आपको 1 प्लेट सलाद में 1 चम्मच चिया सीड्स को मिक्स कर लेना चाहिए। इसे आप बिना भिगोए ही खा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article