हेल्थ

Women's Day 2024: महिलाएं इन 6 आसान तरीकों से घटा सकती हैं तेजी से वजन, एक्सपर्ट से जानें महिलाओं के लिए क्यों कठिन है वजन घटाना

Easy Weight Loss Tips In Hindi: वजन घटाने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करें। महिलाओं के लिए वजन घटाना पुरुषों की तुलना में काफी कठिन होता है, उन्हें वजन घटाने के लिए अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है।

Image

Easy Tips To Lose Weight For Women

Photo : Shutterstock.com

Easy Weight Loss Tips In Hindi: जब वजन घटाने की बात आती है, तो महिलाओं के लिए यह काफी मुश्किल होता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को वजन घटाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। महिलाओं के लिए वजन घटाना कठिन क्यों होता है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मांसपेशियां कम होती हैं, उनका कैलोरी इनटेक पुरुषों से अलग होता है और हार्मोनल असंतुलन से जुड़े कुछ मुद्दे भी होते हैं, जो महिलाओं की वेट लॉस जर्नी को कठिन बनाने में योगदान देते हैं। महिलाओं में हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव होने के कारण उनका मेटाबॉलिज्म भी काफी धीमा हो जाती है, उनके शरीर में चर्बी बहुत जल्दी जमा होती है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि महिलाएं वजन नहीं घटा सकती हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके महिलाएं आसानी से वजन घटा सकती हैं। इस लेख में हम आपको तेजी से वजन घटाने के लिए कुछ प्रभावी टिप्स बता रहे हैंं।

महिलाओं के लिए आसानी से वजन घटाने के लिए टिप्स- Easy Tips To Lose Weight For Women In Hindi

कम कैलोरी खाएं

वजन घटाने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है। आपको अपनी दैनिक कैलोरी की कुल खपत से 200-300 कम कैलोरी खानी चाहिए। अगर किसी महिला का कुल कैलोरी इनटेक 2000 कैलोरी है, तो वजन घटाने के लिए उसे नियमित 1700-1800 कैलोरी खाने की आवश्यकता है। ऐसा नियमित करने से आपको कुछ ही दिनों में बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलते हैं। यह वजन घटाने के लिए डाइटिंग से कहीं अधिक स्वस्थ और प्रभावी तरीका है। इसके लिए आपको भोजन छोड़ने या स्किप करने की जरूरत नहीं होती है। बस थोड़ा कम खाना होता है।

अच्छा खाएं

घर पर बना भोजन करें। फल-सब्जियां अधिक खाएं। ऐसे फूड्स का सेवन करें, जिनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन के कारण अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग बहुत अधिक होती है, जिसकी वजह से वह काफी कुछ अनहेल्दी खाती हैं, जो वजन घटाने में योगदान देता है। वजन घटाने के लिए इससे बचें। चिप्स, नमकीन, मिठाई, चीनी युक्त फूड्स, पिज्जा-बर्गर, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य अनहेल्दी ड्रिंक्स से कुछ समय के लिए दूरी बना लें। तला-भुना, मसालेदार, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स शरीर में चर्बी बढ़ाने में योगदान देते हैं। इनसे परहेज करें।

पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें

ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करें, जिनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक है और डाइट्री फाइबर भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा, आपकी डाइट में कार्ब्स और फैट भी जरूर शामिल होने चाहिए। जब आप एक संतुलित डाइट लेते हैं, तो इससे आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, साथ ही यह आपके पेट को भी लंबा समय तक भरा रखते हैं। इससे आपको अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग भी कम होती है। इस तरह आप अधिक कैलोरी खाने से बचते हैं और अधिक कैलोरी बर्न करते हैं, क्योंकि प्रोटीन से भरपूर डाइट लेने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

शराब और स्मोकिंग से दूरी बनाएं

शराब में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है और स्मोकिंग करने से शरीर में फ्री-रेडिकल्स प्रवेश करते हैं। इससे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और शरीर में चर्बी अधिक जमा होती है। इसलिए इनसे दूरी बना लें।

नियमित एक्सरसाइज करें

महिलाओं के लिए रेसिस्टेंस ट्रेनिंग और हाई इंटेंसिटी वर्कआउट दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं। जिम जाकर वेट ट्रेनिंग करने से भी महिलाओं कई फायदे मिलते हैं। इससे उनकी हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होते हैं। यह हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। हालांकि, योग करने से भी महिलाओं को फायदा मिल सकता है।

पैदल जरूर चलें

एक्सरसाइज के अलावा शरीर से अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने का यह एक आसानी और बहुत ही प्रभावी तरीका है। कोशिश करें कि एक्सरसाइज के अलावा दिन भर में 8-10 हजार कदम पैदल जरूर चलें। इससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलेगी।

अच्छी नींद है बहुत जरूरी

शरीर की रिकवरी में नींद बहुत अहम भूमिका निभाती है। ऐसे कई अध्ययन हैं, जिनमें नींद की कमी को वजन बढ़ाने में योगदान देने का कारण बताया गया है। इससे तनाव हार्मोन बढ़ता है, जिससे आप आपको अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग अधिक होती है। वहीं, अच्छी नींद लेने से वजन घटाने में मदद मिलती है और कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। इसलिए 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article