हेल्थ

Home remedies for weight loss: सुबह खाली पेट पी लें इस मसाले का पानी, थुलथुल पेट हो जाएगा फ्लैट

यदि आप अपने वजन को कम करने की सारी कोशिश कर हार चुके हैं। तो आज हम आपके लिए एक जबरदस्त घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं। यदि आप रोज सुबह खाली पेच दालचीनी का पानी पीना शुरू कर देते हैं, तो आपकी चर्बी मोम की तरह पिघले लग जाएगी। आइए जानते हैं इसके और फायदों के बारे में..

Image

cinnamon drink for weight loss

Photo : iStock

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फैट को बर्न करना एक मुश्किल काम है। लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे मसालों का जिक्र किया जाता है। जो आपकी इस वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। इसके साथ ही यदि आपका शुगर लेवल हाई रहने लगा है तो यह आपके शुगर लेवल को भी तेजी से कम कर देगा। यदि आप वेट लॉस के लिए तमाम तरह के कोशिश करके थक चुके हैं तो आपको एक बार दालचीनी के पानी का सेवन रोज सुबह खाली पेट करके देख लेना चाहिए। आइए जानते हैं दालचीनी के कुछ और फायदों के बारे में..

गुणों की खान है दालचीनी

आपकी रसोई में रखा मसाला दालचीनी आपकी कितनी मदद कर सकता है, इसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा। आपके खाने के स्वाद को बढ़ाने वाली दालचीनी आपके फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन हमारी सेहत को बेहद लाभ पहुंचाते हैं।

वेट लॉस के लिए कैसे करें दालचीनी का इस्तेमाल?

  • वेट लॉस जर्नी शुरू करने के लिए आपको 1 गिलास पानी में 5-6 ग्राम दालचीनी पाउडर मिलाकर इसे अच्छे से उबाल लेना है।
  • पानी लगभग आधा रह जाए तो इसे छान लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिला दें।
  • इस तरह तैयार ड्रिंक का सेवन आप रोजाना सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
  • यह ड्रिंक आपके शरीर में जमा फैट को तेजी से बर्न कर देगा।

दालचीनी के अन्य फायदे

  1. टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में दालचीनी बेहद कारगर साबित होती है।
  3. दालचीनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हमें कैंसर के खतरे से दूर रखते हैं।
  4. दिल की सेहत के लिए दालचीनी बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article