क्या दिनभर AC में बैठे रहना भी बन सकता है मोटापे की वजह? जानें हेल्थ के लिए कितनी सही है ये आदत

Does Sitting In AC Cause Weight Gain: गर्मी से बचने के लिए दिनभर AC में बैठना आम बात हो गई है, लेकिन क्या यह आदत वजन बढ़ने की वजह बन सकती है? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लंबे समय तक ठंडे माहौल में रहने से मेटाबॉलिज्म, प्यास और फिजिकल एक्टिविटी पर असर पड़ सकता है। जानें AC में ज्यादा समय बिताने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं और किन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी हेल्थ को बेहतर बनाए रख सकते हैं।

Does Sitting In AC Cause Weight Gain: गर्मी बढ़ते ही AC हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन जाता है। घर हो या ऑफिस, कई लोग घंटों ठंडी हवा में बैठे रहते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि यह आदत आपकी सेहत पर असर डाल सकती है? डॉक्टरों का कहना है कि लगातार AC में रहने से शरीर की कुछ नेचुरल प्रक्रियाएं धीमी हो सकती हैं, खासकर मेटाबॉलिज्म और एक्टिविटी लेवल। यही वजह है कि कुछ लोगों में धीरे-धीरे वजन बढ़ने की समस्या भी देखने को मिल सकती है। हालांकि AC खुद मोटापा नहीं बढ़ाता, लेकिन इससे जुड़ी लाइफस्टाइल आदतें हेल्थ पर असर डाल सकती हैं।

क्या AC भी आपको मोटा बना सकता है

क्या AC भी आपको मोटा बना सकता है

ठंडा माहौल मेटाबॉलिज्म को कर सकता है थोड़ा स्लो

जब हम ज्यादा समय ठंडे वातावरण में रहते हैं, तो शरीर को खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इससे शरीर कम कैलोरी खर्च करता है। आसान शब्दों में कहें तो मेटाबॉलिज्म की स्पीड थोड़ी कम हो सकती है, जिससे धीरे-धीरे वजन बढ़ने की संभावना बनती है।

End of Feed