खाना खाते समय पानी पीना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए क्या है सही तरीका

  • Produced by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 19, 2023, 03:57 PM IST

Drinking water during meals: कई लोगों को भोजन के दौरान पानी पीने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत कितनी सेहतमंद है? तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय-

How Much to Drink Water Per Day: हमेशा कहा जाता है कि खाना खाते समय कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। इससे खाना ठीक से नहीं पच पाता है। इसी तरह यह पेट की बीमारियों का कारण बनता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप खाने के साथ पानी पी सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप खाना खाते समय थोड़ा सा पानी पीते हैं तो यह एक अच्छी आदत है।

Drinking Water

Water drinking schedule: दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए ? (Image: iStock Photo)

जैसा कि आयुर्वेद में बताया गया है कि खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए, इससे खाने में मौजूद एसिड पानी में नहीं मिल पाता है। पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है। आयुर्वेद में भी इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है। इससे आपको अपच, गैस, बवासीर, कब्ज से राहत मिल सकती है। यदि आपको पाचन संबंधी बहुत अधिक समस्याएं हैं, तो भोजन के साथ थोड़ा पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन ज्यादा पानी न पिएं। खाना खाते समय पानी पीना है तो सीखिए सही तरीका। अगर आप खाना खाते समय पानी पीते हैं तो एक बार में एक घूंट पिएं।

End of Feed