हेल्थ

Cholesterol Control: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे ये 3 मसाले, जानिए क्या है इसके फायदे और कैसे करें इनका सेवन

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 19, 2023, 03:43 PM IST

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। शरीर में ज्यादा कॉलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कॉलेस्ट्रॉल वसा जैसा पदार्थ होता है जो चिपचिपा होता है और रक्त धमनियों में जम जाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। इसकी वजह से शरीर के बाकी हिस्सों में सुचारू ढ़ंग से खून नहीं पहुंच पाता है।

Image

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे ये 3 मसाले (Source:istock)

High Cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। शरीर में ज्यादा कॉलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कॉलेस्ट्रॉल वसा जैसा पदार्थ होता है जो चिपचिपा होता है और रक्त धमनियों में जम जाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। इसकी वजह से शरीर के बाकी हिस्सों में सुचारू ढ़ंग से खून नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में कई दफा खून दिल तक नहीं पहुंच पाता है और हार्ट अटैक (Heart Attack) की नौबत आ जाती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान है। ये शरीर के किसी भी हिस्से पर जम जाता है और स्वास्थ से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन जाता है। इससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द भी होने लगता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का कारण आमतौर पर मोटापा या फिर जरूरत से ज्यादा फैटी फूड्स खाना माना जाता है। कॉलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने पर खान पान का बेहद खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे मसालों (Spices) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) को कंट्रोल किया जा सकता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करे ये मसाले | Spices That Reduces Bad Cholesterol

दालचीनी

शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में दालचीनी बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और कॉलेस्ट्रोल से बंद हुई धमनियां खुल जाती है। दालचीनी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है जो बैड कॉलेस्ट्रोल (Blood Cholesterol) को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं।

मेथी के दाने

मेथी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। मेथी के दानों (Fenugreek Seeds) में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करते हैं। इसके लिए रातभर मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे पिएं। ये आपको कई फायदे पहुंचाएगा। इसके अलावा, आप मेथी के दानों की चाय भी पी सकते हैं।

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल अमुमन हर भारतीय घर की रसोई में किया जाता है। हल्दी कई बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सेहत को कई फायदे पहुंचाती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करती है। हल्दी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसके लिए आप हल्दी को गर्म पानी में उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article